{"_id":"64fe788084d757993406e5b5","slug":"shiv-soldiers-showed-black-flags-to-parivartan-sankalp-yatra-in-sirohi-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: शिव सैनिकों ने परिवर्तन संकल्प यात्रा को दिखाए काले झंडे; भाजपा पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: शिव सैनिकों ने परिवर्तन संकल्प यात्रा को दिखाए काले झंडे; भाजपा पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप
Mon, 11 Sep 2023 07:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Sep 2023 07:46 AM IST
सार
शिव सैनिकों ने सिरोही के सरूपगंज टोल नाके पर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। वंदेमातरम एवं भारत माता के जयकारों के साथ शिवसेना तथा बालासाहेब ठाकरे के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते शिव सैनिक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के रविवार देर शाम सिरोही जाते समय सरूपगंज टोल नाका पर शिव सैनिकों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा पर आमजन के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन
परिवर्तन संकल्प यात्रा के सरूपगंज टोल नाका पहुंचने से पूर्व यूपी राज्य प्रमुख जनार्दन शर्मा, जिला प्रमुख रमेश रावल, आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, तहसील प्रमुख नरेश लोधी, स्वरूपगंज प्रखंड प्रमुख नरेंद्रसिंह, रोहिड़ा नगर प्रमुख हरिदास वैष्णव, पिंडवाड़ा युवा सेवा सतीश प्रजापत, महेश रावल, जीतू रावल, पंकज मकवाना, गोविंद हीरागर, मनोज प्रजापत, देवजी रावल, दीपक रावल एवं ईश्वर रावल आदि यहां पहुंच गए। जैसे ही यात्रा टोलनाका से गुजरी शिव सैनिकों ने काले झंडे दिखाकर इसका विरोध किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गत चुनाव के समय सांसद देवजी पटेल ने आदर्श सोसाइटी के निवेशकों को गुमराह कर वोट तो हासिल किए थे। मगर उनके द्वारा आदर्श सोसाइटी में जमा धन राशि लौटाने को लेकर जो वादा किया गया था उसे पूरा करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आदर्श सोसाइटी निवेशकों में भाजपा के प्रति आक्रोश व्याप्त है। भाजपा एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। सरूपगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लोग रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडर ब्रिजों से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बारिश में अधिकांश अंडरब्रिज से आवाजाही करना मुश्किल होता है। लोगों की सुनने वाला कोई इसलिए यह प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान वंदेमातरम एवं भारत माता के जयकारों के साथ शिवसेना तथा बालासाहेब ठाकरे के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व में ही दी थी यात्रा का विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
इस मामले में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल के मुख्य अतिथ्य में पिंडवाड़ा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। उसमें भाजपा पर लोगों को गुमराह कर वोट लेने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि अब सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी गई थी।