{"_id":"80feb97f066405dfdfc57cde49800afc","slug":"shilpi-gone-for-4-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्पी चार दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्पी चार दिन की पुलिस रिमांड पर
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Thu, 26 Sep 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार के मामले में फंसे आसाराम तक पीड़िता को पहुंचाने की साजिश की आरोपी शिल्पी को बृहस्पतिवार को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
अदालत में समर्पण के बाद बुधवार को पुलिस ने शिल्पी को गिरफ्तार किया था। जोधपुर पुलिस ने जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश से शिल्पी से पूछताछ करने के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन
मगर अदालत ने 30 सितंबर तक ही पुलिस रिमांड की मंजूरी दी। इधर, आसाराम के प्रमुख सेवक शिवा ने जोधपुर की अदालत में जमानत अर्जी लगा दी।
इस अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार को हो सकती है। उधर, जोधपुर पुलिस उपायुक्त अजयपाल लांबा ने कहा है कि अब तक की पूछताछ में शिल्पी ने काफी अहम जानकारियां दी हैं, जिससे मामला और मजबूत हो गया है। हालांकि पुलिस पूछताछ का ब्यौरा देने से कतरा रही है।
विज्ञापन