फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura News: Protest ends after agreement between Hindu organizations and administration in Jahazpur

Shahpura News : जहाजपुर में हिन्दू संगठनों और प्रशासन के बीच सहमति के बाद धरना समाप्त, तीसरे दिन भी बाजार बंद

Mon, 16 Sep 2024 12:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

जिले के जहाजपुर में आज तीसरे दिन भी बाजार बंद रहे। कल रात हिन्दू संगठनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद धरना आंदोलन समाप्त कर दिया गया था लेकिन आज बारावफात के चलते लोगों ने किसी भी संभावित अनहोनी से बचने के लिए स्वैच्छिक बंद रखा है।

विज्ञापन
Shahpura News: Protest ends after agreement between Hindu organizations and administration in Jahazpur
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में लगातार तीसरे दिन भी बाजार बंद रहे, हालांकि देर रात हिंदू संगठनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया लेकिन आज बारावफात के चलते सर्व हिन्दू समाज के बिना किसी आधिकारिक आह्वान के स्वैच्छिक बंद रखा है। यह बंद शाहपुरा जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में केवल जुलूस निकलने तक ही रखा गया है। इस बंद का असर शाहपुरा जिला मुख्यालय के अलावा खजूरी, शक्करगढ़, पीपलूंद और काछोला जैसे आसपास के कस्बों में भी देखा गया। लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।

विज्ञापन


जहाजपुर में एकादशी पर धार्मिक जुलूस के दौरान हुए पथराव की घटना के बाद से ही तनाव बना हुआ था। इस घटना के बाद पीतांबर राय भगवान का बेवाण, जिसे किले पर ले जाना था, अस्थायी रूप से आज कल्याणराय जी के मंदिर में रखा गया। प्रशासनिक जांच के बाद ही बेवाण को किले पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


विगत रात के दौरान हुए धरना प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  अवैध केबिनों और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहमति के दौरान प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि अवैध धार्मिक स्थलों की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि जांच पूरी होने तक पीतांबर राय भगवान का बेवाण अगले तीन दिन तक कल्याणराय जी के मंदिर में ही रहेगा। इस जांच के बाद ही बेवान को किले पर ले जाया जाएगा।

शाहपुरा जिला मुख्यालय और जहाजपुर कस्बे में स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत, एसपी राजेश कुमार कांवट, एडिशनल एसपी चंचल मिश्रा और डीवाईएसपी अजीत सिंह मेघवंशी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सभी प्रमुख इलाकों में पुलिस का गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।


आज शाहपुरा में बारावफात का जुलूस निकाला जाएगा, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। दूसरी ओर जहाजपुर में बारावफात के जलसे को लेकर उपखंड प्रशासन ने पहले ही इसे निरस्त कर दिया था। यह निर्णय इलाके में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए लिया गया ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। जहाजपुर में पथराव की घटना के बाद से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed