फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura News: Patwari arrested red handed while taking bribe, demanded 8 thousand in the name of issuing NOG

Shahpura News : रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, एनओजी जारी करने के नाम पर मांगे आठ हजार

Fri, 29 Nov 2024 10:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 10:32 PM IST
सार

एनओसी जारी करने के नाम पर एसीबी की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी जब्त की है।

विज्ञापन
Shahpura News: Patwari arrested red handed while taking bribe, demanded 8 thousand in the name of issuing NOG
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भीलवाड़ा टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज शाहपुरा जिले के कोटड़ी तहसील के पटवारी अनिल गोस्वामी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने खेत पर बने कुएं के लिए बिजली कनेक्शन जारी करने को लेकर एनओसी जारी करने के एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


एसीबी अधिकारियों के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दी थी कि कोटड़ी बिरधोल का पटवारी एनओसी जारी करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने मामले की पुष्टि के लिए सत्यापन करवाया। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर टीम ने जाल बिछाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसीबी की टीम ने परिवादी को 6 हजार रुपये के साथ तहसील कार्यालय भेजा। जैसे ही पटवारी अनिल गोस्वामी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की एसीबी टीम ने इशारा मिलते ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम को जब्त कर लिया है और आरोपी पटवारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम अब मामले से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। एसीबी अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है तो वे तुरंत ब्यूरो को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed