फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura MLA Bairava met the Medical Minister

Rajasthan: शाहपुरा विधायक बैरवा ने की चिकित्सा मंत्री से मुलाकात, रिक्त पदों को अविलंब भरने की मांग की

Sun, 18 Feb 2024 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Feb 2024 06:22 PM IST
सार

Rajasthan News: शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में एवं शाहपुरा के जिला चिकित्सालय में सुविधाओं के विस्तार व पदों को भरने के संबंध में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ शुभ्रा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाहपुरा में चिकित्सा सुविधाओं व चिकित्सालयों के संबंध में तैयार मांग पत्र सौंपा।

विज्ञापन
Shahpura MLA Bairava met the Medical Minister
शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक बैरवा ने चिकित्सा मंत्री को बताया कि शाहपुरा जिला मुख्यालय होने के बाद भी आज भी क्षेत्र के लोगों को कई ऐसी सुविधाएं है जिनका लाभ नहीं मिल रहा है। सोनोग्राफी की सुविधा न होने के कारण प्रत्येक रोगी को बाहर या भीलवाड़ा सोनोग्राफी के लिए जाना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय होने के बाद भी आज भी शाहपुरा जिला चिकित्सालय में फीजिशियन चिकित्सक ही नहीं है। आर्थोपेडिक का चिकित्सक होने के बाद भी उसके पास ऑपरेशन के संसाधन नहीं है। विभिन्न अन्य रोगों के चिकित्सक न होने के कारण आज भी गंभीर रोगी को शाहपुरा में चिकित्स सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनको भीलवाड़ा ही रेफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


विधायक बैरवा के अनुसार जिला चिकित्सालय होने के बाद भी आज भी यहां आधे भी चिकित्सक पदस्थापित नहीं है। सरकार की मंशा के अनुरूप आउट डोर समय के अलावा एवं रात में कोई चिकित्सक की उपलब्धता नहीं है। ह्दय रोगी को भी सुविधा न के बराबर ही दी जाती है।
विज्ञापन


विधायक बैरवा ने स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ शुभ्रा सिंह से मुलाकात उनको इस संबंध में विस्तार से तथ्यात्मक प्रतिवेदन भी सौंपा। इसके अलावा एसीस को शाहपुरा के जिला चिकित्सालय में हो रहे गैर जिम्मेदारान कार्य तथा चल रही अनियमितताओं की जाँच के लिए भी विशेष टीम का गठन कर लोगों को राहत प्रदान करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अभियंताओं को निर्देशित कराए
इसके अलावा विधायक ने एसीएस को बताया कि राज्य सरकार व अन्य योजना के तहत वर्तमान में शाहपुरा में जिला चिकित्सालय के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिला अस्पताल में बन रही नई बिल्डिंग में अधिक समय लगाये जाने के कारण लोगों में उसके निर्माण कार्य को लेकर आशंकाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। इसलिए इसका जल्द ही निर्माण पूरा कराने के लिए भी विभागीय अभियंताओं को निर्देशित कराए।


जल्दी रिक्त पदों को भरेंगे
विधायक बैरवा ने बताया कि इसके अलावा शाहपुरा में डिजीटल एक्स रे सहित हाईटेक उपकरण लगाने, जिले भर के रोगियों को शाहपुरा जिला चिकित्सालय में ही समुचित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध करते हुए कहा है कि शाहपुरा के ग्रामीण क्षेत्र में भी कई चिकित्सालयों में समुचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रही है, उनको भी व्यवस्थित कराए। विधायक बैरवा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री व एसीएस ने उनको आश्वासन दिया की जल्दी रिक्त पदों को भरेंगे तथा बाकी के बिंदूओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed