फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura: Driver dies after tractor catches fire

Shahpura: बिजली का तार गिरने से ट्रैक्टर में लगी आग, झुलसने से चालक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Jul 2024 01:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहपुरा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Jul 2024 01:02 PM IST
सार

मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। सहमति होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
Shahpura: Driver dies after tractor catches fire
ट्रैक्टर में लगी आग और देवराज का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र के बिलेठा गांव में सोमवार एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। करंट के संपर्क में आकर ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे में ट्रैक्टर से खाद उतार रहे चालक की झुलसने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेत में खाद से लदे ट्रैकर को खाली करते समय के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार के निकला करंट ट्रैक्टर में फैल गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक देवराज पुत्र नंदलाल गुर्जर की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


शव को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। उन्होंने अधिकारियों से वार्ताकर यह सुनिश्चित किया कि विद्युत निगम की ओर से अधिकतम राशि का मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, जहाजपुर तहसील क्षेत्र में ढीले विद्युत तारों को सही कराने का आश्वासन भी दिया गया। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता और उपखंड अधिकारी ने यह आश्वासन दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। ट्रैक्टर चालक की मौके पर जलने से मौत हो गई। ये देख कर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक की जलने से मौत हो चुकी थी।

जहाजपुर थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि बिलेठा गांव में खेत पर ट्रैक्टर ट्राली से खाद खाली करते समय ट्रैक्टर की ट्राली ऊपर जा रही बिजली की लाइन के टूट कर गिरने से टच हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक देवराज की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। 

मृतक के पिता नंदलाल पुत्र सोनाथ गुर्जर, निवासी भण्डारिया (बिलेठा) ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि लालाराम बलाई का खेत सिजारे पर लिया हुआ था। आज उनके पुत्र देवराज सिजारे वाले खेत पर ट्रैक्टर ट्रॉली में गोबर की खाद लेकर गए थे। खेत में ट्रैक्टर को खड़ा कर गोबर की खाद को फावड़े से खाली कर रहा था कि अचानक वहां से गुजर रही 11,000 केवी की बिजली का तार स्पार्किंग होकर टूटकर ट्रॉली पर गिर गया। जिससे करंट ट्रॉली में फैल गया और मौके पर ही देवराज की मृत्यु हो गई। साथ ही ट्रैक्टर भी जल गया।


मुआवजा और सुरक्षा की मांग
इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा और सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि विद्युत निगम की ओर से अधिकतम राशि का मुआवजा दिया जाएगा और ढीले विद्युत तार को सही कराया जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed