फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura: Cremation of an innocent infected with Chandipura virus, cremation performed under medical protocol

Shahpura : चांदीपुरा वायरस ने ली मासूम की जान, मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत किया अंतिम संस्कार

Fri, 09 Aug 2024 05:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 05:36 PM IST
सार

जिले के इटड़िया में चांदीपुरा वायरस से संक्रमित एक मासूम बच्ची का मेडिकल प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस  2 वर्ष की मासूम ने कल देर रात अहमदाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। दो दिन पूर्व ही उसके स्वास्थ्य परीक्षण में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
Shahpura: Cremation of an innocent infected with Chandipura virus, cremation performed under medical protocol
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

6 अगस्त को अहमदाबाद में इलाज के दौरान दो साल की मासूम बच्ची के चांदीपुरा वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कल रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इटड़िया में आज भी मेडिकल टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया, जिसमें बुखार के तीन रोगी तथा पेट दर्द के तीन रोगी पाए गए, जिन्हें उपचार दे दिया गया।  ग्राम पंचायत की ओर से गांव में सफाई अभियान प्रांरभ किया गया है।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इटड़िया की इशिका पुत्री हेमराज कीर को उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया था, जहां परीक्षण में चांदीपुरा वायरस से संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने पर गांव में अलर्ट जारी कर मेडिकल टीम को भेज घर-घर सर्वे शुरू करा दिया था। गांव में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करा लिया गया है, किसी के भी बीमार होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


शाहपुरा सीएमएचओ डॉ. वीडी मीणा ने बताया कि आज मृतका का शव पहुंचने पर कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पीपीई कीट देकर परिवारजनों की सहमति से मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में 302 परिवारों में सभी का परीक्षण कर लिया गया है और अगले सात दिन तक नियमित परीक्षण करने की व्यवस्था प्रारंभ की है। मेडिकल टीम ने वायरस से पीड़िता के परिवार में दो बच्चों के सेंपल लेकर आज उदयपुर भिजवाये हैं, उनकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है। परिवार के सभी लोगों को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद परिवारजनों व ग्रामीणों को हिदायत दी है कि किसी के भी बुखार या अन्य रोग सामने आने पर तुरंत प्रशासन व मेडिकल टीम को सूचना दें। गांव में फोगिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। कीटनाशक का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed