{"_id":"6228a4ecb7b61b22106f8b16","slug":"shahnawaz-hussain-on-jodhpur-visit-bihar-minister-said-that-now-congress-will-get-zero-seats-in-up-and-punjab-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहनवाज हुसैन बोले : यूपी और पंजाब में भी कांग्रेस को मिलेगा जीरो, आने वाले समय में इतिहास बन जाएगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहनवाज हुसैन बोले : यूपी और पंजाब में भी कांग्रेस को मिलेगा जीरो, आने वाले समय में इतिहास बन जाएगी पार्टी
Wed, 09 Mar 2022 06:31 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 09 Mar 2022 06:31 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कमल खिलने का दावा किया है। वहीं उन्होंने इस दौरान जमकर कांग्रेस के खिलाफ जुबानी हमला बोला।
विज्ञापन
जोधपुर में शाहनवाज हुसैन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार के उद्योगमंत्री शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा का कमल सभी जगह खिलेगा। मंत्री शाहनवाज ने यह भी दावा किया कि एक राज्य और कांग्रेस से मुक्त हो जाएगा। कांग्रेस इस बार जीरो की भी हैट्रिक बनाएगी।
शाहनवाज हुसैन जोधपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगीजी के शासन से लोग संतुष्ट हैं। इसलिए बहुमत से सरकार बन रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा सरकार बनाएगी। पंजाब में भी कमल खिलना तय है।
उन्होंने कहा कि पंजाब जैसा राज्य भी अब कांग्रेस के शासन से मुक्त हो जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वादा खिलाफी ही की है। ये लोग वादे करते हैं लेकिन निभाते नहीं है। जिसके चलते कांग्रेस लगातार सिमिटती जा रही है। कभी इस पार्टी का पूरे देश में राज होता था लेकिन अब सब जगह से खत्म हो रहा है। अगले चुनाव में राजस्थान और छत्तीसगढ से भी कांग्रेस की विदाई तय है। कांग्रेस आने वाले समय में इतिहास का पात्र बन जाएगी।