{"_id":"63caadcc18ee622bc04166e5","slug":"shadow-rajasthan-tourism-in-international-tourism-mart-fitur-in-spain-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्पेन में इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट 'फितूर' में छाया राजस्थान टूरिज्म, पैलेस ऑन व्हील्स का रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्पेन में इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट 'फितूर' में छाया राजस्थान टूरिज्म, पैलेस ऑन व्हील्स का रोड शो
Fri, 20 Jan 2023 08:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 Jan 2023 08:35 PM IST
सार
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में चल रहे इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट फितूर में राजस्थान की संस्कृति, खानपान और हेरिटेज टूरिज्म छाया हुआ है। स्पेन सहित विभिन्न देशों के ट्रैवल ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंसी, ट्रैवल प्लानर और टूरिज्म से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक ही संदेश दिया वह था 'पधारो म्हारे देस'
विज्ञापन
इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट फितूर में राजस्थान की संस्कृति, खानपान और हेरिटेज टूरिज्म छाया हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूरिज्म मार्ट फितूर में राजस्थान पवेलियन में आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार ने कोरोना काल में जो प्रबंध किए गए उसे भारत सहित पूरी दुनिया में मिसाल माना गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन भी अपने स्वागत- सत्कार और मनुहार के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विभिन्न देशों से आए टूर ऑपरेटर्स और एजेंट्स को आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने राजस्थान आने का न्यौता दिया। हिंदी में दिए गए उनके भाषण का स्पेनिश भाषा में अनुवाद किया गया, जिसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रतिनिधियों की भरपूर सराहना मिली।
विज्ञापन
पैलेस ऑन व्हील्स को लेकर रोड शो
फितूर -2023 में शुक्रवार को पैलेस ऑन व्हील्स को लेकर एक रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रतिनिधियों के साथ पैलेस ऑन व्हील्स के बारे में जानकारी साझा की। राजस्थान पवेलियन में हाई-टी रखी गई, जिसमें टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंट्स के साथ राजस्थान में पर्यटन की नई संभावनाओं पर बातचीत की गई।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने फितूर -2023 में एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें राजस्थान के पर्यटन स्थल, होटल, हेरिटेज होटल, हस्तशिल्प, खानपान , जंगल सफारी और राजस्थान टूरिज्म पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
करीब 200 बिज़नेस मीटिंग होंगी
फितूर में राजस्थान टूरिज़्म का प्रतिनिधि मंडल विभिन्न देशों के टूर ऑपरेटर्स एजेंट और पर्यटन प्रतिनिधियों के साथ करीब 200 बी टू बी मीटिंग्स आयोजित करेगा। राजस्थान पवेलियन में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रतिनिधियों के लिए दाल के पकौड़े, प्याज के पकौडे, जोधपुरी मिर्ची बड़ा, समोसे आदि व्यंजन परोसे गए जिनका उन्होंने जमकर स्वाद लिया।
प्रतिनिधिमंडल में यह सदस्य मौजूद
मैड्रिड में 18 से 22 जनवरी तक इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट का आयोजन किया जा रहा है।गुरुवार को राजस्थान पवेलियन का शुभारंभ फ्रांस में भारत के राजदूत दिनेश के . पटनायक ने किया। इसमें राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है।
राजस्थान प्रतिनिधिमंडल में आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, आरटीडीसी के महाप्रबंधक वीपी सिंह, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सलीम खान और टूरिज़्म विभाग के उपनिदेशक नवल किशोर बसवाल शामिल हैं।