{"_id":"d7cdcead26ebdd7a39ac0886799c68ad","slug":"sex-worker-fight-2-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स वर्कर के लिए भिड़े दोस्त, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स वर्कर के लिए भिड़े दोस्त, गई जान
अमर उजाला
Updated Tue, 08 Oct 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जयपुर शहर में दो दोस्तों की दोस्ती उस समय दुश्मनी बन गई जब वे एक सेक्स वर्कर के पीछे भिड़ गए।
विज्ञापन
ये दोनों दोस्त जयपुर के किसी वेश्यालय गए जहां एक सेक्स वर्कर को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोस्त वहां जाकर एक-दूसरे की जान के प्यासे हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किए और पत्थर बरसाए।
सेक्स वर्कर के लिए हुई इस लड़ाई में एक दोस्त को जान गंवानी पड़ी। इसके बाद दूसरा दोस्त खुद पुलिस स्टेशन पहुंच अपना आरोप कबूल लिया।
घोंपा चाकू
जानकारी के मुताबिक सवाईमाधोपुर निवासी रमेश छीपा (42) गत्ता फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह कचोड़ी का ठेला लगाने वाले अपने दोस्त कैलाश छीपा के साथ वेश्यावृत्ति के लिए पांच हजार रूपए लेकर शिकारपुरा रोड पहुंचा।
विज्ञापन
यहां दोनों में झगड़ा होने पर रमेश ने कैलाश की पीठ में चाकू घोंप दिया। कैलाश ने रमेश से चाकू छीनकर उसके ही पेट में घोंप दिया और दोनों में पत्थरबाजी भी हुई। इस हाथापाई में रमेश की मौत हो गई
विज्ञापन
खुद कूबला गुनाह
घायल अवस्था में कैलाश सांगानेर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकारपुरा रोड पहुंच कर रमेश छीपा को एसएमएस भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी कैलाश को हिरासत में लेते हुए एसएमएस में भर्ती कराया है। एसीपी सिंह के अनुसार उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।