{"_id":"5fdaec958ebc3e3ba6420cbe","slug":"severe-cold-wave-conditions-to-persist-over-western-eastern-rajasthan-lowest-temperature-recorded-at-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में जारी है शीतलहर, सीकर में दर्ज किया गया देश का न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में जारी है शीतलहर, सीकर में दर्ज किया गया देश का न्यूनतम तापमान
Thu, 17 Dec 2020 01:17 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम (फाइल फोटो)
राजस्थान में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ठंडी हवाओं ने कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में शीतलहर जारी है। इसके अलावा गुरुवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर 10 जिलों में कोहरा और शीतलहर बढ़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
0.5 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
भारतीय मौसम विभाग ने कहा, 'पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में आज भी शीतलहर जारी है। इसके अलावा, सीकर (पूर्वी राजस्थान) में आज भारत का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।'
विज्ञापन
Severe cold wave conditions to persist in isolated pockets over western and eastern Rajasthan, today. Also, lowest minimum temperature of 0.5°C was recorded today, over Sikar (east Rajasthan): India Meteorological Department (IMD)
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 17, 2020
जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
राज्य में ठंड के चलते लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त होने लगा है। लोग सुबह के समय अपने घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। शाम के समय भी लोगों की आवाजाही सीमित हो रही है। हालांकि कई इलाकों में दिन में हल्की धूप निकल रही है।
10 जिलों को लेकर चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में शीतलहर और घना कोहरा छाने की बात कही है। विभाग के मुताबिक पू्र्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, बूंदी, सीकर, झुंझुनू और पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर और चूरू में शीतलहर चल सकती है। इन जिलों के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाने की आशंका जताई गई है।