{"_id":"5e6c62b08ebc3ea7f354f25c","slug":"several-people-killed-and-injured-in-collision-between-a-trailer-truck-and-a-jeep-on-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: ट्रक और कार की टक्कर में नवविवाहित जोड़े समेत 11 लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: ट्रक और कार की टक्कर में नवविवाहित जोड़े समेत 11 लोगों की मौत, तीन घायल
Sat, 14 Mar 2020 10:20 AM IST
आसिम खान
एएनआई, जोधपुर
एएनआई, जोधपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेलर ट्रक और जीप की टक्कर में 11 लोगों की मौत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के शेरगढ़ उपमंडल में सोइंतारा के समीप शनिवार सुबह एक कार की ट्रक के साथ आमने-सामने की भिडंत हो गई जिसमें कार में सवार नवविवाहित जोड़े समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं जो नवविवाहित जोड़े के साथ थे। नवविवाहित जोड़े की पहचान विक्रम और सीता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग मशहूर संत बाबा रामदेव के मंदिर में दर्शन के लिए बाड़मेर के बालोतरा शहर से रामदेवरा जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोधपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक राहुल बरहाट ने कहा, ‘राजमार्ग पर मुड़ते हुए कार की ट्रक से टक्कर हो गई। 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। आपस में टकराए वाहनों को अलग करने तथा शवों को निकालने के लिए एक क्रेन बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
Rajasthan: 11 people killed, 3 injured in a collision between a trailer truck and a jeep on Balotra-Phalodi highway in Jodhpur district pic.twitter.com/QAyQTSVPcb
— ANI (@ANI) March 14, 2020
इससे पहले आठ मार्च को राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई थी और 32 लोग घायल हो गए। जोधपुर-जयपुर राजमार्ग पर बिनवास गांव के पास एक ट्रक और बस में हुई भिड़ंत के बाद बस में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। जोधपुर पुलिस ने यह जानकारी दी।
वहीं, अजमरे जिले में अजमेर-जयपुर हाईवे पर एक बस पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही 18 लोग घायल हो गए, घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं।