{"_id":"65a023899cb573aedd07bc77","slug":"senior-teacher-competitive-examination-2022-considered-list-of-mathematics-subject-released-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022, गणित विषय की विचारित सूची की गई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022, गणित विषय की विचारित सूची की गई जारी
Thu, 11 Jan 2024 10:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:51 PM IST
सार
Senior Teacher Competitive Examination 2022: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 के गणित विषय की विचारित सूची जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 15 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
आरपीएससी कार्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत ग्रुप-बी में सम्मिलित गणित विषय की विचारित सूची जारी कर दी है। टीएसपी क्षेत्र के पदों के विरुद्ध 11 और नॉन टीएसपी क्षेत्र के पदों के विरूद्ध 160 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस परीक्षा के तहत प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा 12 फरवरी 2023 और गणित विषय की परीक्षा 15 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। बता दें कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग सचिव ने बताया कि विचारित सूची चयन या वरियता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची और आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।