फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Seeing the groom elder sister ran away relatives got the 16 year old daughter of 45 year old man in jodhpur

Rajasthan: दूल्हा देखकर बड़ी बहन भागी तो 16 साल की बेटी से कराई 45 साल के अधेड़ की शादी, पांच लाख रुपये भी लिए

Sat, 11 Mar 2023 05:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Mar 2023 05:49 PM IST
सार

नाबालिग की बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिय ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 
नाबालिग के पिता, दूल्हा और उसके दो परिजनों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Seeing the groom elder sister ran away relatives got the 16 year old daughter of 45 year old man in jodhpur
नाबलिग लड़की और दूल्हा किशन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के लोहावट थाना इलाके में शुक्रवार रात को एक युवती की शादी होनी थी, लेकिन वह दूल्हे को देखकर घर से भाग गई। इसके दुल्हन के माता-पिता ने उसकी 16 साल की छोटी बहन से 45 साल के युवक की शादी करा दी। इस दौरान लड़की वालों ने लड़के वालों से पांच लाख रुपये भी ले लिए। घटनाक की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के पित और दूल्हे समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।      

विज्ञापन

 
घर से भागने वाली नाबलिग की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी गंगा लोहावट थाना इलाके के एक गांव में रहती हैं। आठ मार्च को मौसी गंगा न उसकी शादी बीकानेर के अगूणावास में रहने वाले 45 साल के युवक किशन सिंह से तय कर दी थी।  लड़के की फोटो देखने के बाद उसने शादी के लिए मना कर दिया था, लेकिन उसके मौसा-मौसी नहीं माने और उन्होंने उसका रिश्ता तय कर दिया। 10 मार्च को शादी के लिए युवक घर आया तो वह वहां से भाग गई। 
विज्ञापन


मौसा-मौसी ने उसकी शादी के लिए लड़के वालों से पांच लाख रुपये लिए थे, उसके घर से भागने के बाद लड़कों वालों ने रुपये वापस मांगे तो घरवालों ने उसकी 16 साल की छोटी बहन से उसके दोगुने उम्र के लड़के से उसकी शादी कर दी। बड़ी बहन ने कहा कि उसका भी 16 साल की उम्र में बाल विवाह कर दिया गया था, लेकिन उसकी पति की मौत हो गई, जिसके बाद मौसा-मौसी से अपने साथ ले गए और किशन से रिश्ता तय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि छोटी बहन की शादी की बात उसे पता चली तो उसने सबसे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद थाने जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


नाबालिग के पिता, दूल्हा किशन सिंह, उसके परिजन इंद्र सिंह और मेघ सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल को लगी तो उन्होंने कलेक्टर हिमांशु गुप्ता से कॉल कर बात की। बच्ची को आयोग के संरक्षण में लेकर, मामले की रिपोर्ट तीन दिन में मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed