फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Security lapse of CM Ashok Gehlot ABVP workers showed black flags in jaipur Rajasthan

Rajasthan: CM गहलोत की सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने खड़े हुए ABVP के कार्यकर्ता, दिखाए काले झंडे

Tue, 14 Mar 2023 06:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 14 Mar 2023 06:32 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत सोमवार को जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने बाद वे वापस लौट रहे थे, इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और उन्हें काले झंडे दिखाए। 

विज्ञापन
Security lapse of CM Ashok Gehlot ABVP workers showed black flags in jaipur Rajasthan
पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने आई। एबीवीपी के कार्यकर्ता सीएम गहलोत के काफिले के सामने आ गए। कार्यकर्ताओं ने गहलोत को काले झंडे भी दिखाए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण करीब एक मिनट तक गहलोत का काफिला रुका रहा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, सीएम अशोक गहलोत सोमवार को जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने बाद वे वापस लौट रहे थे, इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता हाथ में काले झंडे लेकर उनके काफिले के सामने आ गए। इससे सीएम गहलोत का काफिला रुक गया। कार्यकर्ताओं को देखते हुए पुलिस और सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान तुरंत सक्रिय हुए और प्रदर्शनकारियों को पकड़ा। जिसके बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों दिखाए गए काले झंड़े
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सीएम अशोक गहलोत को बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने और वीरांगनाओं को न्याय देने सहित कई अन्य मांगों को लेकर झंडे दिखाए हैं। हिरासत में लिए गए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है, भर्ती पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार ने मांगों को प्रदर्शन कर रहीं वीरांगनाओं का धरना जबरन खत्म करा दिया। इसी के विरोध में हमने सीएम गहलोत को काले झंडे दिखाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed