{"_id":"fbc46478bb93c29d8dd62fb57abb69cc","slug":"security-in-narendra-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंता में भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंता में भाजपा
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Mon, 28 Oct 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पटना रैली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों से राजस्थान में भी भाजपा का तनाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
यहां भाजपा को मोदी की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। प्रदेश भाजपा ने मोदी की प्रस्तावित सभाओं और रैलियों में राज्य सरकार से मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत एवं प्रदेश प्रवक्ता कैलाश नाथ भट्ट के अनुसार पटना में मोदी की सभा के दौरान सुनियोजित तरीके से बम धमाके किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन नेताओं की सुरक्षा को समय-समय पर धमकियां दी जाती रही है, उनकी सुरक्षा का पूरा दायित्व राज्य और केंद्र सरकार की गुप्तचर एवं सुरक्षा एजेंसियों का बनता है।
उन्होंने बताया कि हिन्दुस्तान जैसे लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं की सुरक्षा के प्रति उदासीनता लोकतंत्र के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान केंद्र सरकार एवं राजस्थान सरकार से यह अपेक्षा करती है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नरेंद्र भाई की होने वाली सभाओं एवं यात्राओं को पूर्णत: सभी स्तर की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करें।