{"_id":"60b3105f80a4081d7b2750af","slug":"scorching-heat-in-most-parts-of-rajasthan-mercury-in-ganganagar-46-3-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ ये गर्मी!: राजस्थान में सूरज की बढ़ी तपिश, पारा 43 डिग्री के पार, अगले कुछ दिन और गर्मी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ ये गर्मी!: राजस्थान में सूरज की बढ़ी तपिश, पारा 43 डिग्री के पार, अगले कुछ दिन और गर्मी के आसार
Sun, 30 May 2021 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 09:48 AM IST
सार
उत्तर भारत जहां बारिश की चपेट में है, वहीं राजस्थान गर्मी से बेहाल है। राजस्थान में प्रचंड गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं, यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
गर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ उत्तर भारत यास तूफान के कारण बारिश से तर बतर है, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के कई इलाकें इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य का गंगानगर जिला शनिवार को सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 31.8 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन भी लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विभाग ने तेज गर्म हवाएं यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तामपान गंगानगर में 46.3 डिग्री, चुरू में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 44.8 डिग्री, फलौदी में 44.4 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, पाली में 44.3 डिग्री, सवाई माधोपुर में 43.5 डिग्री, बाड़मेर में 43.1 डिग्री, कोटा में 42.5 डिग्री, जयपुर में 42.2 डिग्री व जोधुपर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं, चित्तौड़गढ़, अलवर, वनस्थली व जैसलमेर में भी पारा 40 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन
कई जिलों में लू चलने की संभावना
विभाग का कहना है कि इस समय पंजाब व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है जिसका विस्तार सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक है। इस तंत्र के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के चुरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों के साथ-साथ बीकानेर, सीकर, झुंझुनू, नागौर, जोधपुर व जैसलमर जिलों में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 मई से राज्य के पर सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।