{"_id":"6786501be441cb52c7038277","slug":"sawaimadhopur-theft-house-broad-daylight-thieves-stole-jewelry-worth-about-12-lakh-rupees-police-investigate-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: दिनदहाड़े घर में हुई चोरी, करीब 12 लाख रुपये के गहने ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: दिनदहाड़े घर में हुई चोरी, करीब 12 लाख रुपये के गहने ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 14 Jan 2025 05:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2025 05:23 PM IST
सार
राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिनदहाड़े एक घर में चोरी हुई है। चोरों ने करीब 12 लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आलमारी में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के गणेश नगर बी में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन
मकान मालिक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह जिला कलेक्ट्रेट के पीछे गणेश नगर बी में प्लाट नंबर 46 में रहते हैं। वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह ऑफिस चले गए थे। इसी दौरान घर पर कोई नहीं था। तभी दोपहर साढ़े बारह बजे पड़ोसियों ने उनके मकान में चोरी होनी की सूचना फोन पर दी। सूचना मिलने पर वह आनन-फानन में घर पहुंचे। जहां उन्हें घर के सभी ताले टूटे हुए मिले। कमरे के अंदर आलमारी का भी ताला टूटा हुआ मिला। चोर आलमारी में रखे 10 से 12 लाख रुपये से सोने के आभूषण चुरा कर ले गए, जिसकी जानकारी उन्होंने मानटाउन थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद मानटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बहरहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर जिले में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं, पुलिस इन चोरियों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। चोर आए दिन घर, दुकान मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। वहीं, पुलिस के हाथ खाली है। लोगों की ओर से चोरों की गिरफ्तारियों के लिए विरोध प्रदर्शन भी किए गए हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन