फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SawaiMadhopur Driver swept away with tractor-trolley on landslide going Sapotra filling gravel Banas river

Sawai Madhopur: रपट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बहा चालक, बनास नदी भूरी पहाड़ी से बजरी भरकर सपोटरा जा रहा था

Wed, 28 Aug 2024 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 07:28 PM IST
सार

सवाई माधोपुर के समीपवर्ती भूरी पहाड़ी हाड़ौती रपट पर मंगलवार देर रात तेज पानी के बहाव में बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर सहित बह गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को दी।

विज्ञापन
SawaiMadhopur Driver swept away with tractor-trolley on landslide going Sapotra filling gravel Banas river
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के भूरी पहाड़ी क्षेत्र में करौली जिले की सीमा में मंगलवार देर रात बनास नदी की हाड़ौती रपट पर पानी के तेज बहाव में बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर सहित पानी में बह गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन को दी। ग्रामीणों की सूचना पर सपोटरा एसडीएम, तहसीलदार एवं थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन रात का अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया गया। इसके बाद बुधवार सुबह बनास में बहे ट्रैक्टर-टॉली और ड्राइवर को तलाशी को लेकर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन


इस दौरान टीम ने नदी के बहाव क्षेत्र में और गहराई में ट्रैक्टर ड्राइवर और ट्रैक्टर को तलाशने की कोशिश की। लेकिन कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी ट्रैक्टर ड्राइवर और ट्रैक्टर-ट्रॉली का कोई पता नहीं लगा। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम ट्रैक्टर ड्राइवर को खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, रात करीब नौ बजे रवि बैरवा निवासी मांगरोल तहसील सपोटरा जिला करौली बजरी भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भूरी पहाड़ी सपोटरा की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने हाड़ौती रपट पर पानी के तेज बहाव की बीच आगे चल रहे तीन ट्रैक्टरों को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली रपट से बनास में गिर गया और पानी के तेज बहाव बह गया।
विज्ञापन


फिलहाल, भूरी हाड़ौती रपट पर तीन फीट पानी चल रहा है। यहां बनास नदी का बहाव काफी तेज है, जिसकी वजह से यह हादसा सामने आया। हादसा करौली जिले में होने के चलते फिलहाल मौके पर सपोटरा एसडीएम, तहसीलदार, थानाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बनास नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed