{"_id":"66c84c5d3a26e563e203f130","slug":"sawai-madhopur-young-man-drowned-in-the-river-while-crossing-the-river-body-taken-out-after-an-hour-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : रपट पार करते समय मोरेल नदी में डूबा युवक, एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : रपट पार करते समय मोरेल नदी में डूबा युवक, एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला
Fri, 23 Aug 2024 02:16 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:16 PM IST
सार
जिले में मायापुर डूंगरी गांव के पास मोरेल नदी की रपट पार करते समय पैर फिसलने से गिरे युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक रपट पार करके अपने घर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एक घंटे की मशक्कत करके युवक का शव बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में मायापुर डूंगरी गांव के पास मोरेल नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक मायापुर डूंगरी निवासी 23 वर्षीय दिलखुश माली पुत्र हनुमान माली निवासी मायापुर डूंगरी मलारना डूंगर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मोरेल नदी की रपट पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह मोरेल नदी में डूब गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों को घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन