{"_id":"664b495233fedfd76a057197","slug":"sawai-madhopur-used-to-commit-fraud-by-promising-to-get-bail-from-jail-police-arrested-him-from-jaipur-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: जेल से जमानत करवाने का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: जेल से जमानत करवाने का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया
Mon, 20 May 2024 06:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 06:30 PM IST
सार
नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने नौकरी लगवाने और जमानत दिलवाने के नाम पर एक गैंग बना रखी है। उसने पीड़ित के परिवार से जमानत करवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 25 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी एवं दुष्कर्म के मामले में इनामी आरोपी मेघराज मीना निवासी दिवाड़ा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि परिवादी मैनपुरा निवासी हीरालाल मीना ने सूरवाल थाने ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी मेघराज मीना ने पांच सदस्यों के साथ एक गिरोह बना रखा है। आरोपी मेघराज परिवादी के साथ दौसा जेल में बंद था, जिससे उन दोनों का आपस में परिचय हो गया। आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद परिवादी के घर आया और परिजनों से उसकी जमानत करवाने के नाम पर 25 लाख रुपए हड़प लिए तथा उनकी पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कोतवाली थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी मेघराज मीना ने सरकारी नौकरी लगवाने एवं जमानत करवाने के नाम पर पैसे हड़पने के लिए गैंग बना रखी थी। जब कोई व्यक्ति इस गैंग के विरुद्ध कोई प्रकरण दर्ज कराता था तो उसके खिलाफ आरोपी अपहरण एवं बलात्कार का झूठा प्रकरण दर्ज करा ब्लैकमेल करता था। ऐसे ही दो प्रकरण सूरवाल एवं मलारना डूंगर थाने में दर्ज करवाए थे, दोनों प्रकरणों में एफआर लग चुकी है। इस गिरोह के खिलाफ थाना महुआ दौसा में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपए हड़पने का मामला भी दर्ज हुआ था, जिसमें मेघराज एवं उसके पिता कैलाशचंद को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान दौसा जेल में मेघराज की दोस्ती परिवादी हीरालाल मीना से हो गई और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने जमानत करवाने का झांसा देकर उसके परिवार से 25 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर जयपुर भेजा गया था।