फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Two employees, including a contractor arrested for theft from electricity department

Sawai Madhopur: चोरी करते बिजली विभाग के दो कर्मचारी, एक ठेकेदार समेत पांच लोग गिरफ्तार, समान बरामद

Tue, 25 Apr 2023 07:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Apr 2023 07:59 AM IST
सार

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर, कॉपर वायर और अन्य सामान चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विद्युत निगम के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने चोरी का सामान भी जब्त किया है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Two employees, including a contractor arrested for theft from electricity department
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाईमाधोपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हुमांशु शर्मा के अनुसार मानटाउन थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान विद्युत चोरी का सामान खरीदने वाले रामकेश नाथ निवासी कुमार पाड़ा लालसोट, राजेश माली निवासी राजोली थाना लालसोट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिजली के पांच ट्रांसफार्मर की टंकियां-खोल, तांबा, विद्युत का अन्य सामान सहित एक पिकअप को जब्त किया है।

विज्ञापन


बिजली विभाग का स्टोरकीपर, लाइनमैन, ठेकेदार भी गिरफ्तार
वहीं, सामान बेचने वाले विद्युत विभाग के बाबू दिलकेश मीना निवासी खिलचीपुर हाल स्टोर कीपर पावर हाउस खैरदा और लाइनमैन लखपत मीना निवासी मुई का टापरा हाल लाइनमेन पावर हाउस खैरदा, रामचरण गुर्जर निवासी पचीपल्या ठेकेदार बिजली विभाग को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान दिखी बिजली के सामान से भरी संदिग्ध पिकअप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप आती दिखाई दी। पिकअप में विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के खोल, तांबा और अन्य सामान रखा था। इन्हें रामकेश नाथ, राजेश माली लेकर जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर दोनों से बिजली के सामान के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने विद्युत विभाग के दिलकेश मीना और लाइनमेन लखपत मीना से समान खरीदना बताया। इस पर पुलिस ने विद्युत विभाग के स्टोर कीपर और लाइनमैन सहित ठेकेदार को भी गिरफ़्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के दोनों कर्मचारी ही सामान चोरी करके बेचते थे
पुलिस के मुताबिक बिजली विभाग के दोनों कर्मचारी ही विभाग का सामान और ट्रांफार्मर चोरी कर लालसोट निवासी रामकेश और राजेश को बेच दिया करते थे। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्यनारायण मीना को मामले से अवगत कराया। जिस पर सहायक अभियंता ने मानटाउन थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed