फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Tourists, angry at not getting safari tickets in Ranthambore, created ruckus at booking window

Sawai Madhopur : रणथंभौर में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बुकिंग विंडो पर किया हंगामा

Sun, 17 Nov 2024 12:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 12:05 PM IST
सार

रणथंभौर सफारी विजिट के लिए आने वाले पर्यटकों ने टिकट बुकिंग विंडो पर जमकर हंगामा किया। टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने वन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Tourists, angry at not getting safari tickets in Ranthambore, created ruckus at booking window
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में इन दिनों पर्यटकों की खासी भीड़ जुट रही है, जिसके चलते रणथंभौर की टिकट बुकिंग विंडो पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने टिकट विंडो पर जमकर हंगामा किया और वनाधिकारियों एवं कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने रणथंभौर के वनाधिकारियों और कार्मिकों को भ्रष्ट एवं चोर तक बता दिया।

विज्ञापन


वहीं पर्यटन से जुड़े वनाधिकारियों ने पर्यटकों के आरोपों को सिरे से नकार दिया है तथा संख्या से अधिक पर्यटक आने व अवेलेबल टिकट के आधार पर बुकिंग किए जाने की बात कही। पर्यटन विंडो पर टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर टिकट ब्लैक करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


पर्यटकों के अनुसार विभाग ने टिकट बुकिंग विंडो से टिकट देना निर्धारित किया हुआ है, लेकिन विभाग की टिकट खिड़की से पर्यटकों को टिकट नहीं मिल रहा है। टिकट नहीं मिलने से करीब 20 से 25 मिनट तक पर्यटकों का जमकर हंगामा देखने को मिला। पर्यटकों ने वन विभाग पर टिकटों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया और कहा कि यहां टिकट की कालाबाजारी का गड़बड़झाला पिछले दो सालों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों ने टिकट विंडो पर हंगामा करते हुए अपने सभी लोगों को रणथंभौर आने से मना किया और यहां की अव्यवस्था के बारे में लोगों को बताने की बात कही। मामले को लेकर रणथंभौर के उप वन संरक्षक पर्यटन प्रमोद धाकड़ ने बताया कि वीकेंड के दौरान रणथंभौर में पर्यटकों की ज्यादा ही भीड़ रहती है। जिसके चलते विभाग की ओर से 15 पर्यटक वाहन बढ़ाकर जंगल में भेजे जा रहे हैं। फिलहाल 15 में से 9 कैंटर पार्क भ्रमण के लिए भेजे जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने से सभी पर्यटकों को टिकट मिलना संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed