{"_id":"6470252a641906565b0332fd","slug":"sawai-madhopur-tobacco-prohibition-week-starts-from-25th-to-31st-may-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: 25 से 31 मई तक तंबाकू निषेध सप्ताह शुरू, इन जगहों पर खाते पकड़े गए तो चालान कटना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: 25 से 31 मई तक तंबाकू निषेध सप्ताह शुरू, इन जगहों पर खाते पकड़े गए तो चालान कटना तय
Fri, 26 May 2023 08:49 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 08:49 AM IST
सार
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर में 25 मई से 31 मई तक तंबाकू निषेध सप्ताह शुरू हो गया है। इस दौरान तंबाकू के खिलाफ जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सरकारी अस्पतालों और सभी कार्यालयों में तंबाकू का सेवन करने वाले कर्मचारियों और लोगों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
तंबाकू के खिलाफ जन जागरुकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले जागरुकता कार्यक्रमों को लेकर गुरुवार को सवाई माधोपुर में चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधींद्र शर्मा, डीपीओ गिरिराज शर्मा और जिला प्रजनन व शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रुकम केश मीना ने बताया कि तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विभाग ने 25 मई से आगामी 31 मई तक तंबाकू निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
तंबाकू निषेध सप्ताह के अंतर्गत चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्ताह भर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके तहत जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर आमजन को जागरुक किया जाएगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। पंचायती राज प्रतिनिधियों की कार्यशाला और तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
तंबाकू का सेवन करने वाले सरकारी कार्मिकों और अन्य लोगों के कटेंगे चालान...
डीपीओ ने बताया कि इस दौरान जिला मुख्यालय के तमाम सरकारी कार्यालयों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर तंबाकू का सेवन करने वाले सरकारी कार्मिकों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान काटे जाएंगे। साथ ही जिला अस्पताल में पूरे सप्ताह चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले साल जिला तंबाकू प्रकोष्ठ ने 24 हजार 170 चालान काटे...
इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिला तंबाकू प्रकोष्ठ द्वारा 24 हजार 170 चालान काटे गए हैं। काउंसलिंग सेंटर में 1,164 मरीजों की काउंसलिंग की गई है, 804 मरीजों को एनटीआर दवा वितरित की गई। 114 मरीजों ने तंबाकू छोड़ी और 1,112 शिक्षण संस्थान तंबाकू मुक्त किए गए हैं।