फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Tiger's murder confirmed after post-mortem, action will be taken against the accused

Sawai Madhopur : पोस्टमार्टम के बाद टाइगर की हत्या की पुष्टि, वन्य जीव एक्ट के तहत आरोपियों पर होगी कार्रवाई

Mon, 04 Nov 2024 06:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 06:08 PM IST
सार

आज जिले के उलियाणा में मिले टाइगर के शव के पोस्टमार्टम के बाद उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई है। गौरतलब है कि टाइगर के शव पर गंभीर चोट के निशान दिखाई देने के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Tiger's murder confirmed after post-mortem, action will be taken against the accused
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के उलियाणा गांव के खेत में मिले टाइगर के शव का आज मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान टाइगर की हत्या की पुष्टि हो गई है। रणथंभौर बाघ परियोजना के सीसीएफ अनूप के.आर. ने जानकारी देते हुए कहा कि टाइगर के शरीर पर पत्थरों तथा धारदार हथियार द्वारा गंभीर चोट पहुंचाए जाने के निशान मिले हैं, जिससे टाइगर की मौत हो गई।

विज्ञापन


रणथंभौर बाघ परियोजना के सीसीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले टाइगर टी 86 ने उलीयाणा के निवासी भरतलाल मीणा पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया था। बदले में ग्रामीणों ने टाइगर पर हमला कर दिया और पत्थरों तथा धारदार हथियारों से टाइगर की हत्या कर डाली। कल शाम को टाइगर का शव वन विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया था। उसके बाद आज राजबाग नाका चौकी पर टाइगर के शव का मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। जयपुर से भी डॉक्टरों की टीम मेडिकल बोर्ड में शामिल रही। 
विज्ञापन


टाइगर के हाथ, पीठ और सिर पर गंभीर धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे टाइगर की मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार अब वन्य जीव अधिनियम के तहत टाइगर की हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed