फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Tiger dies in territorial fight, decreasing number of tigresses is also a reason for conflict

Sawai Madhopur : इलाके की लड़ाई में एक और टाइगर की मौत, बाघिनों की कम होती संख्या भी है संघर्ष का एक कारण

Sun, 22 Sep 2024 05:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 05:55 PM IST
सार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए दुःखद खबर सामने आई है। रणथंभौर में आज एक बार फिर से टेरिटोरियल फाइट में एक नर बाघ टी 2312 की मौत हो गई। मृत बाघ करीब की उम्र करीब तीन वर्ष की है। वन विभाग ने राजबाग नाका चौकी पर पोस्टमार्टम के बाद टाइगर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Tiger dies in territorial fight, decreasing number of tigresses is also a reason for conflict
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर टाइगर रिजर्व की खंडार रेंज के फिरया नाका के पास गौघाटी वन क्षेत्र में आज गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक नर बाघ का शव पड़ा हुआ मिला, जिस पर वनकर्मियों ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ की मौत की सूचना दी। सूचना पर रणथंभौर के डीएफओ रामानंद भाकर सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां मृत बाघ की शिनाख्त टाइगर टी 2312 के रूप में हुई। 

विज्ञापन


बाघ की शिनाख्त होने के बाद वन विभाग की टीम ने टाइगर के शव को कब्जे में लिया और राजबाग चौकी नाका पहुंचाया। जहां रणथंभौर के पशु चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया और टाइगर शव का पोस्टमार्टम कर विसरा लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के बाद विधिवत रूप से टाइगर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


रणथंभौर के डीएफओ रामानंद भाकर एंव पशु चिकित्सक राजीव गर्ग के मुताबिक टाइगर टी 2312 की मौत किसी अन्य टाइगर के साथ हुई टेरिटोरियल फाइट की वजह से हुई है। टाइगर का शव करीब 15 से 16 घंटे पुराना है। डीएफओ ने बताया कि जिस जगह पर टाइगर टी 2312 का शव मिला है, उस इलाके में टाइगर टी 96 व टी 137 सहित टी 2311 का मूवमेंट रहता है , संभवतया इन्हीं में से किसी एक टाइगर के साथ हुए आपसी संघर्ष में टाइगर टी 2312 की मौत हुई है। मृत टाइगर के शरीर पर कई जगहों पर गहरे घाव थे, पशु चिकित्सक डॉ. राजीव गर्ग के मुताबिक टाइगर की मौत किसी दूसरे टाइगर के साथ हुई आपसी टेरिटोरियल फाइट के कारण ही हुई है। इस फाइट में टाइगर का हार्ट फट गया, लेंस फट गए और भी कई ऑर्गन डैमेज हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रणथंभौर में जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक करीब 13 टाइगर व शावकों की मौत हो चुकी है,  जिनमें अधिकतम टेरिटोरियल फाइट के कारण थी। रणथंभौर 1700 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और 10 जोनों में बंटा हुआ है लेकिन क्षेत्रफल के मुताबिक रणथंभौर में बाघ-बाघिन और शावकों की संख्या अधिक है। ऐसे में इलाके की आपसी जंग को लेकर अब तक कई टाइगरों की मौत हो चुकी है। 

बाघों के बीच आपसी संघर्ष को लेकर रणथंभौर के सीसीएफ अनूप के.आर. का कहना है कि क्षेत्र के हिसाब से बाघों की संख्या अधिक होने के साथ ही बाघों के बीच लिंग अनुपात भी बड़ा कारण है। उनका कहना है कि वाइल्ड लाइफ के मुताबिक एक नर बाघ पर दो मादा बाघिन का रेशो होना चाहिए लेकिन रणथंभौर में 31 बाघों पर 30 बाघिन हैं, जो लिंगानुपात के हिसाब से कम है और यह भी बाघों के बीच आपसी टकराव का बड़ा कारण है। साथ ही जैसे ही कोई शावक जवान होता है उसे भी अपना नया इलाका बनाना होता है और नया इलाका बनाने के दौरान उसकी अगर किसी बड़े बाघ से झड़प हो गई तो उस झड़प में भी उसकी मौत हो जाती है । खास तौर पर इलाके को लेकर आपसी टकराव के साथ ही बाघ-बाघिनों का लिंगानुपात भी बाघों के आपसी संघर्ष में किसी बाघ की मौत होने का बड़ा कारण है ।


रणथंभौर में बाघों का लगातार बढ़ता कुनबा, क्षेत्र कम पड़ना और नर बाघ के हिसाब से मादा बाघिनों की संख्या कम होने के कारण बाघों के बीच आपसी संघर्ष और टेरिटोरियल फाइट में रणथंभौर में अब तक कई बाघ-बाघिन और शावकों की मौत हो चुकी है, जो वन विभाग के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed