फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Tiger attacks brothers who went to graze buffalo, condition of one critical

Sawai Madhopur : भैंस चराने गए सगे भाइयों पर टाइगर का हमला, ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, एक की हालत गंभीर

Fri, 30 Aug 2024 02:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 02:59 PM IST
सार

जिले में गोपालपुरा गांव के पास रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे एनीकट के पास भैंस चराने गए दो भाइयों पर टाइगर ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Tiger attacks brothers who went to graze buffalo, condition of one critical
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे गोपालपुरा गांव के नजदीक आज अचानक एक टाइगर ने हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दो सगे भाई मुकेश योगी तथा नरेंद्र योगी गोपालपुरा गांव के पास रणथंभौर नेशनल पार्क की सीमा पर बने एनीकट के समीप भैंस चरा रहे थे। तभी झाड़ियों की ओट में छिपे एक टाइगर ने मुकेश योगी पर हमला कर दिया। अपने भाई को बचाने के लिए नरेंद्र योगी जब टाइगर के निकट पहुंचा तो टाइगर ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही टाइगर दोनों घायलों को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। दोनों गंभीर घायलों को सम्मानित चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों घायलों में से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसे वन्य जीव का हमला बताया जा रहा है। हालांकि कौनसे वन्य जीव ने हमला किया है, वन विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन घायलों के मुताबिक हमला टाइगर ने किया है। बहरहाल अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed