{"_id":"647c482ad4600f6bed02e92e","slug":"sawai-madhopur-scooty-rider-police-constable-fell-in-12-feet-deep-gutter-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: 12 फीट गहरे गटर में गिरा स्कूटी सवार पुलिस कांस्टेबल, बचाने दौड़ी पत्नी भी गिरी, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: 12 फीट गहरे गटर में गिरा स्कूटी सवार पुलिस कांस्टेबल, बचाने दौड़ी पत्नी भी गिरी, दोनों घायल
Sun, 04 Jun 2023 01:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:45 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, स्कूटी चला रहा पुलिस कांस्टेबल 12 फीट गहरे गटर में गिर गया। इसी दौरान कांस्टेबल को बचाने दौड़ी उसकी पत्नी भी गटर में गिर गई।
विज्ञापन
घायल कांस्टेबल और उसकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास के गटर के गड्ढे की पट्टियां टूटने से सीओ कार्यालय में कार्यरत एक कांस्टेबल स्कूटी सहित अपनी पत्नी के साथ गटर के 10-12 फिट गहरे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में कांस्टेबल लखन और उसकी पत्नी को पैर और सिर में गहरी चोट आई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने गम्भीर घायल कांस्टेबल लखन और उसकी पत्नी को रणथम्भौर सेविका अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घायल कांस्टेबल लखन ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी के साथ मन्दिर गया था। मन्दिर से वापस आकर उसने पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी क्वॉटर के बाहर अपनी पत्नी को स्कूटी से उतारा और स्कूटी को गटर चैंबर के ऊपर पट्टियों के प्लेटफॉर्म पर खड़ा कर रहा था। उसी दौरान गटर की पट्टी टूट गई और वो स्कूटी सहित 10-12 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। पति के स्कूटी सहित गड्ढे में गिरने की आवाज सुनकर पास ही खड़ी उसकी पत्नी अपने पति को बचाने दौड़ी, लेकिन जैसे ही उसने आनन फानन में गटर की छतिग्रस्त पट्टी पर पैर रखा, वैसे ही वो भी टूटी पट्टी के साथ गटर के गहरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
स्कूटी सहित दोनों पति-पत्नी के सीवर के गड्ढे में गिरने की आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के आवासों में रहने वाले पुलिसकर्मी और उनके परिजन दौड़े और कांस्टेबल लखन और उसकी पत्नी को जैसे तैसे गटर के गड्ढे से बाहर निकाला और गम्भीर हालत में रणथम्भौर सेविका अस्पताल में भर्ती करवाया। कांस्टेबल लखन का पैर फैक्चर हो गया। वहीं, उसकी पत्नी के सिर में भी गहरी चोट आई है। गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वरना पट्टी की चपेट में आने से दोनों में से किसी की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
फिलहाल, दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि पुलिस लाइन के अधिकतर सरकारी क्वॉटर पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। लेकिन पुलिस महकमे की ओर से इनके सुधार के लिए आवासों और निर्माणों की मेंटिनेंस की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में कई पुलिसकर्मियों को मजबूरन उन्हीं सरकारी क्वॉटरों में रहना पड़ रहा है। हमेशा हादसे की आशंका बनी हुई है।