{"_id":"65a90eac47881aee6c0dc762","slug":"sawai-madhopur-religious-programs-will-be-held-on-21-22-january-to-commemorate-consecration-of-ramlala-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21-22 जनवरी को होंगे धार्मिक कार्यक्रम, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21-22 जनवरी को होंगे धार्मिक कार्यक्रम, तैयारी शुरू
Thu, 18 Jan 2024 05:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:12 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले में आगामी 21 और 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर में भी 21-22 जनवरी को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। समिति पदाधिकारियों द्वारा मानटाउन क्लब में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें रामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की मीडिया को जानकारी दी गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21 जनवरी को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। अक्षत कलश शोभायात्रा दो जगहों से शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। दोनों अक्षत कशल यात्रा में 21 हजार महिलाएं शामिल होंगी। यात्रा के मार्ग में रेड कॉरपेट बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही श्रीराम की 496 सजीव झांकिया सजाई जाएंगी, जिसमें श्रीराम के विभिन्न स्वरूपों की छवि देखी जा सकेगी। कलश यात्रा का समापन दशहरा मैदान में होगा। जहां एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सनातन धर्म के संतों द्वारा सनातन के बारे में बताया जाएगा। उसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। वहीं, 22 जनवरी को जिला मुख्यालय के 51 बड़े मंदिरों में श्री रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 22 जनवरी की शाम को सभी मंदिरों एंव घरों में दीप प्रज्ववलित कर दीपावली मनाई जाएगी। दो दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान मुख्य बाजारों और धार्मिक जगहों व मन्दिरों को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। कार्यक्रम समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर में भी दो दिन तक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें लोग आने वाले सालों में भी याद रखेंगे।