फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Priyanka reached Ranthambore on a three-day private visit, enjoyed the tiger safari

Sawai Madhopur : तीन दिवसीय निजी यात्रा पर रणथंभौर पहुंचीं प्रियंका, टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया

Sun, 08 Dec 2024 01:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 01:06 PM IST
सार

तीन दिवसीय निजी दौरे पर रणथंभौर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने टाइगर सफारी के दौरान बाघों की लुकाछिपी का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रियंका के बेटे ने कैमरे में इस नजारे को कैद किया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Priyanka reached Ranthambore on a three-day private visit, enjoyed the tiger safari
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों तीन दिवसीय निजी दौरे पर रणथंभौर में हैं। शनिवार शाम उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया। इस दौरान जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी माही अठखेलियां करती नजर आईं।

विज्ञापन


टाइगर सफारी के दौरान प्रियंका गांधी और बाघिन रिद्धि व माही के बीच करीब दो से तीन घंटे तक लुकाछिपी चलती रही। प्रियंका और दूसरे पर्यटकों ने बाघिन रिद्धि और माही की शिकारी हरकतों का भी लुत्फ उठाया। माही ने जहां चीतल के शिकार की कोशिश की वहीं रिद्धि ने सांभर का पीछा करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिल पाई। प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा ने शनिवार सुबह भी अपने दोस्तों के साथ सफारी की थी, लेकिन उन्हें कोई टाइगर नहीं दिखा था।
विज्ञापन


बाघिन रिद्धि और माही की हरकतों को देखकर प्रियंका गांधी खासा अभिभूत नजर आईं। वे शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची थीं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट व गाइड विजय सिंह मीणा ने बताया- प्रियंका गांधी ने शनिवार को दूसरी पारी में सफारी की थी। इस दौरान सेंचुरी के जोन-3 में उन्हें बाघिन रिद्धि ओर उसकी बेटी माही दिखी। माही ने टूरिस्ट के सामने ही चीतल के शिकार की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नवंबर में भी प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ रणथंभौर में टाइगर सफारी की थी। उस दौरान भी जोन नंबर-3 में बाघिन ऐरोहेड और उसके तीन शावकों की साइटिंग हुई थी। रणथंभौर नेशनल पार्क 1700 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां बाघों की संख्या 75 हो चुकी है।


राहुल भी आज राजस्थान में 

गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी आज सवेरे ही जयपुर पहुंचे हैं। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने के लिए आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed