फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Police has not received copy of zero FIR alleging rape against Mahesh Joshi's son

Rape charges on Minister Son: राजस्थान पुलिस को जीरो एफआईआर का इंतजार, रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई

Mon, 09 May 2022 04:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 May 2022 04:57 PM IST
सार

महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दर्ज दुष्कर्म केस की एफआईआर की कॉपी सवाई माधोपुर पुलिस को अभी नहीं मिली है। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने मामले को लेकर कहा कि एफआईआर से कोई दोषी नहीं होता है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Police has not received copy of zero FIR alleging rape against Mahesh Joshi's son
राजस्थान पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में सवाई माधोपुर पुलिस को जीरो एफआईआर की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन

 

एक युवती ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर पिछले एक साल के दौरान कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के बारे में राजस्थान पुलिस को सूचना दी गई है, जो आगे की जांच करेगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उत्तरी जिले के एक थाने में आठ मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328, 312, 366, 377 और 506 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। दिल्ली के सदर थाने में मंत्री के बेटे के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर राजस्थान पुलिस को अभी नहीं मिली है। इसके मिलने के बाद ही पुलिस आगे की रणनीति तय करेगी। पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया जाएगा, साथ ही रोहित जोशी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर से कोई दोषी नहीं होता: डोटासरा 

मामले पर पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा बोले कि एफआईआर से कोई दोषी नहीं हो जाता है, कानूनी करवाई के बाद ही पता चलेगा कि दोषी है या नहींष दोषी साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी। डोटासरा बोले कि हम बीजेपी जैसे नहीं नहीं है, बीजेपी को तो बोलने का भी हक नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed