फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur One woman Died eight passengers injured after bus overturned

Sawai Madhopur: यात्री बस पलटने से एक महिला की मौत, आठ सवारियां घायल, हिंदवाड़-हलोंदा होकर टोड़रा जा रही थी बस

Wed, 30 Aug 2023 09:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 09:50 AM IST
सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में यात्री बस पलटने से हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। बता दें कि प्राइवेट बस हिंदवाड़-हलोंदा होकर टोड़रा जा रही थी।

विज्ञापन
Sawai Madhopur One woman Died eight passengers injured after bus overturned
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां सवाई माधोपुर से हिंदवाड़-हलोंदा होकर टोड़रा जाने वाली यात्रियों से खचाखच भरी हुई एक निजी बस हिंदवाड़ के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई ,जबकि बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रवाजना डुंगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। मृतका लोटंती दोलाड़ा की निवासी थी। बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल, घायलों का सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में पुलिस उप अधीक्षक अनिल डोरिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। जहां घायलों का तुरंत प्रभाव से उपचार करने के लिए चिकित्सा प्रशासन को निर्देशित किया। मृतका के शव का 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और उसके बाद ही शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed