{"_id":"6a70ab2c9c80aaa3dd0e43bc","slug":"sawai-madhopur-news-son-rescues-mother-from-leopard-s-jaws-after-wild-cat-enters-home-at-midnight-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: लेपर्ड के जबड़े से मां को खींच लाया बेटा, आधी रात घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: लेपर्ड के जबड़े से मां को खींच लाया बेटा, आधी रात घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला
Mon, 03 Aug 2026 09:32 PM IST
सवाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:32 PM IST
सार
टोडरा गांव में आधी रात घर में घुसे लेपर्ड ने बुजुर्ग महिला को जबड़े में दबोच लिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। तभी बेटे ने जान की परवाह किए बिना लेपर्ड से भिड़कर मां को उसके चंगुल से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
वृद्धा पर लेपर्ड ने किया जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के टोडरा गांव में देर रात एक लेपर्ड के घर में घुस आने से दहशत फैल गई। लेपर्ड ने घर में सो रही 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल महिला की पहचान लीला देवी (78) पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार नायक के रूप में हुई है। उनके पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक लेपर्ड घर में घुस आया और उनकी मां पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: Jhalawar News: मामा की लापरवाही से गई भांजे की जान, हाथ में पकड़ाया बिजली का नंगा तार, हिरासत में आरोपी
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार लेपर्ड महिला को मुंह में दबोचकर दीवार की ओर ले जाने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर विनोद कुमार की नींद खुली। उन्होंने देखा कि लेपर्ड उनकी मां को लेकर दीवार फांदने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने साहस दिखाते हुए लेपर्ड के पैर पकड़ लिए और मां को उसके चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इसी बीच अन्य परिजनों के शोर मचाने पर लेपर्ड महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वनपाल सुमन गुर्जर ने बताया कि टोडरा गांव रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है, इसलिए क्षेत्र में लेपर्ड की आवाजाही बनी रहती है। उन्होंने बताया कि वन विभाग अब तक चार लेपर्ड का रेस्क्यू कर चुका है। लोगों को सतर्क रहने के लिए आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही रात के समय वन विभाग की टीम गश्त भी कर रही है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।