फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News: Dotasara held a public meeting, said - Congress will win 8-9 seats in the first phase

Sawai Madhopur News: डोटासरा ने हरीश मीणा के समर्थन में की जनसभा, बोले- पहले चरण में 8-9 सीटें जीतेगी कांग्रेस

Wed, 24 Apr 2024 08:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपु Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 08:58 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कल सवाई माधोपुर के बहरावंडा कला में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
Sawai Madhopur News: Dotasara held a public meeting, said - Congress will win 8-9 seats in the first phase
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने में अब कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इन आखिरी घंटों में पार्टियां अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक रही हैं। कल पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने सवाई माधोपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बहरावंडा कला में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद पीसीसी चीफ कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा के साथ सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि राजस्थान में पहले चरण में कांग्रेस 8-9 सीटें जीत रही हैं। वहीं द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास दस साल के कामों को गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वे ऊल-जुलूल बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के दौसा से भाजपा के नहीं जीतने पर मंत्री पद से इस्तीफा देने के बयान पर कहा कि 4 जून के बाद डॉ. किरोड़ी भी उनके साथ एक विधायक के रूप में विधानसभा में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed