{"_id":"6697ae30dc86c90aca021e6a","slug":"sawai-madhopur-mp-harish-meena-reached-circuit-house-to-meet-kirori-public-hearing-amid-laughter-and-banter-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: किरोड़ी से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे सांसद हरीश मीणा, हंसी-ठिठोली के बीच हुई जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: किरोड़ी से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे सांसद हरीश मीणा, हंसी-ठिठोली के बीच हुई जनसुनवाई
Wed, 17 Jul 2024 05:12 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:12 PM IST
सार
आज सवाई माधोपुर के सर्किट हाउस में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के जनसुनवाई सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद हरीश मीणा उनसे मिलने पहुंचे। आपसी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच खुलकर हंसी-ठिठोली का माहौल बना। दोनों नेताओं ने वहां मौजूद परिवादियों की समस्याओं को मिलकर सुलझाने की बात कही।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि मंत्री एवं सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पिछले तीन दिनों से सवाई माधोपुर में हैं। आज सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस सांसद हरीश मीणा उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान डॉ. किरोड़ी ने हरीश मीणा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान दोनों विपक्षी पार्टी के नेताओं के बीच लाजवाब केमेस्ट्री दिखाई दी।
विज्ञापन
सांसद हरीश मीणा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की जनसुनवाई में आए परिवादियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि हम दोनों आपके लिए मिलकर काम करेंगे और आमजन के काम एवं क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर लोगों की समस्याओं को उनके सामने रखकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
आपसी मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आपस में हंसी-ठिठोली भी खूब की। इस दौरान डॉ. किरोड़ी ने कहा कि हरीश मीणा उनसे बड़े हैं तो हरीश मीणा ने कहा कि नहीं आप मुझसे बड़े हैं। दोनों नेताओं ने जनसुनवाई के दौरान गाड़िया लुहारों की समस्याओं को सुना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन