{"_id":"645f7cd66ec867a87902703a","slug":"sawai-madhopur-minister-chandna-gave-appointment-letters-to-900-youths-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: मंत्री चांदना ने 900 युवाओं को दिए अपॉइंटमेंट लेटर, कहा- ...मंदिर-मस्जिद का मुद्दा नहीं चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: मंत्री चांदना ने 900 युवाओं को दिए अपॉइंटमेंट लेटर, कहा- ...मंदिर-मस्जिद का मुद्दा नहीं चलेगा
Sat, 13 May 2023 05:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 13 May 2023 05:35 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान पर शनिवार को जिला स्तरीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना ने शिरकत की और विभिन्न कम्पनियों द्वारा नौकरी के लिए चयनित करीब 900 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
मंत्री अशोक चांदना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर में लगे मेगा जॉब फेयर में युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चांदना ने राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन करवाया जा रहा है, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
युवा, रोजगार और खेल मामले मंत्री मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि राजस्थान में जिला और तहसील स्तर पर सरकार की ओर से करीब 100 मेगा जॉब फेयर लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न कम्पनियों द्वारा करीब 2.50 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है, जहां युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिए सरकार मेगा जॉब फेयर लगवा रही है।
विज्ञापन
कर्नाटक की जनता ने भाजपा को बता दिया, अब उनका मन्दिर-मस्जिद का मुद्दा नहीं चलेगा...
कार्यक्रम के दौरान मंत्री अशोक चांदना ने मीडिया से रूबरू होते हुए कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को बता दिया है कि अब उनका मन्दिर मस्जिद का मुद्दा नहीं चलेगा। देश में महंगाई, बेरोजगारी, धर्म और जातियों के नाम पर बढ़ रही अराजकता सबसे बड़ा मुद्दा है। देश में अब मुद्दों पर राजनीति होगी। कर्नाटक की जनता भाजपा की 40 प्रतिशत की कमीशन खोरी से त्रस्त थी। साथ ही कर्नाटक की जनता ने भाजपा के मन्दिर मस्जिद के मुद्दे को ठुकरा दिया है और कांग्रेस भारी बहुमत दिया है। अब देश में सिर्फ विकास के मुद्दे की बात होगी।
विज्ञापन
कोई जानकारी नहीं है कि सचिन पायलट क्या कर रहे...
इस दौरान मंत्री अशोक चांदना ने सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा को लेकर पूछे गए मीडिया सवाल पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि सचिन पायलट क्या कर रहे हैं। हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप सिर्फ मेगा जॉब फेयर से सम्बंधित सवाल ही पूछें, तो बेहतर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, सभापति और जिला प्रमुख सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।