{"_id":"6470172fe77e8d2fb30b0b17","slug":"sawai-madhopur-leopard-attacked-forest-worker-in-ranthambore-tiger-reserve-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वनकर्मी पर तेंदुए ने किया अटैक, घायल वनकर्मी जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वनकर्मी पर तेंदुए ने किया अटैक, घायल वनकर्मी जिला अस्पताल में भर्ती
Fri, 26 May 2023 07:49 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 07:49 AM IST
सार
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में गुरुवार को लेपर्ड के हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया। लेपर्ड हमले में घायल हुए वनकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
रणथंभौर टाइगर रिजर्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालडा रेंज से एक लेपर्ड निकलकर नजदीकी डूंगरी गांव में एक खेत में जा पहुंचा। जहां लेपर्ड ने एक बकरी का शिकार कर लिया। लेपर्ड के गांव के नजदीक बनास नदी के बीहड़ों में स्थित खेतों में आने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लेपर्ड को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की भीड़ को हटाने के लिए वन विभाग के वॉलंटियर रतिराम मीणा आगे आए, तो उसी दौरान लेपर्ड ने रतिराम मीणा पर हमला कर दिया। लेपर्ड के हमले में रतिराम घायल हो गया। हमले से रतिराम को सिर और हाथ में ज़ख्म हुए हैं।
विज्ञापन
गांव के खेतों में लेपर्ड का मूवमेंट जारी...
गांव के खेत में अचानक लेपर्ड के आने और वन विभाग के वॉलंटियर पर हमला करने की खबर गांव में भी आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर पहले से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वॉलंटियर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वनाधिकारियों के अनुसार लेपर्ड का मूवमेंट फिलहाल भी गांव के आसपास ही बना हुआ है। वहीं, वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर लेपर्ड की ट्रेकिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन