फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Kirodi Meena's sharp reaction in DNA test case- Rot's answer told political maneuver

Sawai Madhopur: डीएनए टेस्ट के मामले में किरोड़ी मीणा की तीखी प्रतिक्रिया- रोत के जवाब को बताया राजनीतिक पैंतरा

Sun, 23 Jun 2024 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 04:31 PM IST
सार

हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आदिवासियों को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचलों का दौर तेज हो गया है। शिक्षामंत्री के बयान पर आदिवासी सांसद राजकुमार रोत ने जो जवाब दिया है उसे लेकर किरोड़ीलाल मीणा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है हालांकि दिलावर के बयान पर वे चुप्पी साध गए।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Kirodi Meena's sharp reaction in DNA test case- Rot's answer told political maneuver
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आदिवासियों को लेकर दिए गए डीएनए टेस्ट के बयान के बाद भले ही उन्होंने बयान से यू टर्न ले लिया हो मगर उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर राजस्थान की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री के बयान के बाद डूंगरपुर-बांसवाड़ा से भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सेम्पल, नाखून एवं बाल के नमूने भेजने की बात कही थी। रोत के इस बयान पर प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


अपने सवाई माधोपुर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस तरह के अनर्गल बयान देते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब सनातनी हैं और हिन्दू हैं। रोत के बयान पर प्रतिक्रिया देने के बाद जब मीडिया ने उनसे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान को लेकर सवाल किया गया तो इस पर जवाब देने की बजाय वे कार का शीशा चढ़ाकर, बिना कोई जवाब दिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed