{"_id":"67193575a45a8399c706bfb5","slug":"sawai-madhopur-how-will-illegal-gravel-transport-stopped-those-stopping-it-are-themselves-collecting-chauth-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News : कैसे रुकेगा अवैध बजरी परिवहन, जब रोकने वाले खुद ही कर रहे हैं चौथ वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News : कैसे रुकेगा अवैध बजरी परिवहन, जब रोकने वाले खुद ही कर रहे हैं चौथ वसूली
Wed, 23 Oct 2024 11:12 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:12 PM IST
सार
जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के श्यामोली चेक पोस्ट पर अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी द्वारा अवैध बजरी के ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने की ऐवज में चौथ वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध बजरी के परिवहन की रोकथाम को लेकर एक पुलिसकर्मी द्वारा चौथ वसूली किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मलारना स्टेशन पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल रवि कुमार अवैध रूप से बजरी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर चालक से सरेआम चौथ वसूली करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक वीडियो रात के अंधेरे का है, जिसमें पुलिस की बाइक खड़ी हुई है और कुछ लोगों के बीच नोंकझोंक हो रही है। वहीं दूसरा वीडियो दिन का है, जिसमें सादा कपड़ों में एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर चालक से चौथ वसूली करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन बेकाबू होता जा रहा है। आलम यह है कि इस काम में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पर पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जा रही है परंतु अवैध बजरी का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन
एसपी ममता गुप्ता द्वारा बजरी माफियाओं के साथ संलिप्तता के मामले में मलारना स्टेशन व भाडौती पुलिस चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी किया गया था। इसके बावजूद इस क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन बदस्तूर चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से एक बार फिर खाकी शर्मसार होती नजर आ रही है। ऐसे में एसपी को चाहिए कि बजरी माफियाओं के साथ सांठगांठ रखने वाले एवं चौथ वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक बार फिर सख्ती बरतें और आवश्यक कार्रवाई करें।