फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Helper posted in water supply department arrested for taking bribe of Rs 10 thousand

Sawai Madhopur News: जलदाय विभाग में पदस्थ सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा

Fri, 12 Jul 2024 09:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Jul 2024 09:00 PM IST
सार

सवाई माधोपुर एसीबी की टीम ने जलदाय विभाग सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ आरोपी कर्मचारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Helper posted in water supply department arrested for taking bribe of Rs 10 thousand
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर एसीबी ने शुक्रवार को जलदाय विभाग के सहायक कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी की टीम ने कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ सहायक हरिओम गोयल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग हाथों गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसीबी के एएसपी सुरेंद्र शर्मा के अनुसार रसूलपुरा निवासी परिवादी खुर्शीद खान के पिता इशाक मोहम्मद जलदाय विभाग से रिटायर्ड हुए थे। परिवादी के पिता का पीएल के जमा पैसे पास करवाने और अन्य रिटायर्ड संबंधित कार्यों को करने के लिए आरोपी वरिष्ठ सहायक हरिओम गोयल ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी कार्यालय में उपस्थित होकर अधिकारियों से की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया तो आरोपी द्वारा रिश्वत की राशि की मांग की पुष्टि हुई। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जलदाय विभाग सहायक अभियंता कार्यालय में आरोपी को परिवादी से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed