{"_id":"673c7e0bddb255dca7045532","slug":"sawai-madhopur-girl-going-to-buy-kurkure-slipped-died-after-falling-into-deep-pit-of-water-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : कुरकुरे खरीदने जा रही बच्ची का पैर फिसला, पानी के गहरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : कुरकुरे खरीदने जा रही बच्ची का पैर फिसला, पानी के गहरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत
Tue, 19 Nov 2024 05:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:31 PM IST
सार
अपनी मां के साथ नानी के घर आई बच्ची की घर के पास रास्ते में बने पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। बच्ची कुरकुरे लेने के लिए दुकान की तरफ जा रही थी कि पैर फिसलने के कारण गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के खंडार थाना क्षेत्र के डाबीच गांव की बैरवा बस्ती में अपनी मां के साथ नानी के घर मिलने आई एक चार वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई। खंडार थाने के इंस्पेक्टर लालबहादुर सिंह मीणा के मुताबिक चार वर्षीय किट्टू पुत्री मनोज बैरवा निवासी बड़ौद अपनी मां के साथ अपने ननिहाल डाबिच बैरवा बस्ती आई हुई थी, जहां यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्ची खाने के लिए कुरकुरे लेने अपनी नानी के घर से दुकान जा रही थी, उसी रास्ते पर एक गहरा और बड़ा पानी का गड्ढा बना हुआ है, जिसमें काफी पानी जमा है, गांव का पानी भी बहकर उसी गड्ढे में एकत्रित होता है। बताया जा रहा है कि संभवत: दुकान पर जाते समय बच्ची का पैर फिसल गया और वह पानी के गहरे गड्ढे में गिर गई। बालिका के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गांव सहित आसपास के इलाके में बालिका की तलाश की लेकिन बालिका का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर खंडार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने बालिका के पैरों के निशान के आधार पर बालिका की तलाश शुरू की । तभी पानी के गड्ढे की तरफ बालिका के पदचिन्ह मिले, जिसके बाद पुलिस ने जिला से गोताखोर टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया तब जाकर बालिका का शव नजर आया।
विज्ञापन
गोताखोर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालिका के शव को गड्ढे के पानी से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।