फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Emphasis on conducting fair fear free and peaceful assembly elections

Sawai Madhopur: विधानसभा चुनाव निष्पक्ष-भयमुक्त-शांतिपूर्ण संपन्न करवाने पर जोर, मतदाताओं को मिलेगी ये सुविधा

Fri, 06 Oct 2023 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

Sawai Madhopur: राजस्थान विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य और चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने चुनाव के संबंध में कई महत्वपूर्ण बातें बताई।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Emphasis on conducting fair fear free and peaceful assembly elections
सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर में प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आम मतदाताओं को लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व बताने और उन्हें करीब तीन महीने से ईवीएम के माध्यम से होने वाले मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मॉक पोल करवाया जा रहा है। गत विधानसभा चुनाव की कमियों को दूर कर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सकारात्मक और सुधारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा, ताकि मतदान दलों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर जहां विगत चुनावों में महिला मतदाताओं द्वारा फर्जी मतदान की शिकायत मिली है। वहां महिला मतदाताओं की पहचान के लिए अतिरिक्त महिला अधिकारी नियुक्त की जाएंगी और 80 साल से अधिक आयु वर्ग और विशिष्ठ योग्यजन मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा रहेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होम वोटिंग का चयन करने वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र पर वोटिंग करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने मीडिया को अवगत कराते हुए कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करने के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लाइसेंस शुदा हथियारों को संबंधित थानों में जमा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 957 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 372 मतदान केंद्र नवसृजित जिले गंगापुर सिटी में, वहीं शेष 585 मतदान केंद्र सवाई माधोपुर जिले में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 557 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी, जिसमें मतदान केंद्र की प्रत्येक गतिविधियों को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओ, पुलिस अधिकारी सहित चुनाव से जुड़े संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ-साथ इसका लिंक भारत निर्वाचन आयोग को भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि वे इन नए मतदान केंद्र पर पैनी नजर रख सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया, एक अक्तूबर 2023 के अनुसार जिले की प्रायोजित संख्या 15 लाख 78 हजार 637 है। इसमें आठ लाख 32 हजार 173 पुरुष और सात लाख 46 हजार 464 महिलाएं हैं। वहीं, 21 अगस्त 2023 को प्रारूप प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या नौ लाख 97 हजार 234 है, जिसमें पांच लाख 33 हजार 929 पुरुष मतदाता और चार लाख 63 हजार 305 महिला मतदाता हैं। नव पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 24 हजार 970 है, जिसमें 11 हजार 646 पुरुष एवं 13 हजार 324 महिलाएं हैं।


वहीं, मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं की संख्या नौ हजार 639 है तथा शुद्ध रूप से जोड़े गए मतदाताओं की संख्या 15 हजार 601 है। इसमें सात हजार दो पुरुष और आठ हजार 599 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर 2023 को अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 10 लाख 12 हजार 835 है, जिनमें पांच लाख 40 हजार 931 पुरुष और चार लाख 71 हजार 904 महिला मतदाता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed