फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur : Due to continuous rains, the road from Barwada-Shiwad to Jaipur closed on Chauth

Sawai Madhopur: लगातार बारिश से जिले के नदी-नाले ऊफान पर, चौथ का बरवाड़ा-शिवाड़ से जयपुर जाने वाला सड़क मार्ग बंद

Sun, 25 Aug 2024 02:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 02:03 PM IST
सार

जिले में बीते दो दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जिले के सभी नदी-नाले ऊफान पर हैं। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Sawai Madhopur : Due to continuous rains, the road from Barwada-Shiwad to Jaipur closed on Chauth
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले में एक बार फिर मानसून सक्रिय है। विगत दो दिनों से जिले भर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। कल रात भी लगातार रुक-रुककर बारिश हुई, जो अब भी इसी तरह से जारी है । विगत दो दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते एक बार फिर जिले के सभी नदी-नाले ऊफान पर हैं। जगह-जगह हो रहे जलभराव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


बारिश के चलते जिले की चंबल सहित बनास, गलवा और मोरल नदी में फिर से पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है और सभी नदी-नाले ऊफान पर हैं। जिला मुख्यालय सहित जिले भर के नालों में पानी का तेज बहाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बनास और गलवा नदी में ऊफान आने से करीब दो दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है। 
विज्ञापन


चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में हुई तेज बारिश से चौथ माता सरोवर ओवर फ्लो हो गया है। बनास में आए ऊफान से सवाई माधोपुर से चौथ का बरवाड़ा-शिवाड़ होकर जयपुर जाने वाला सड़क मार्ग बंद है, जिससे शिवाड़ क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। अब प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। बारिश को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed