फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Congress supervisor probed the mind of the candidates for the assembly ticket

Sawai Madhopur: कांग्रेस पर्यवेक्षक ने टटोला विधानसभा टिकट दावेदारों का मन, कार्यकर्ताओं से भी लिया फीडबैक

Tue, 22 Aug 2023 06:58 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 22 Aug 2023 06:58 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक धरातल पर उतर गए है। इस बीच सवाई माधोपुर में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दौरा किया। इस दौरान पर्यवेक्षक ने विधानसभा टिकट दावेदारों का मन टटोला और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Congress supervisor probed the mind of the candidates for the assembly ticket
कांग्रेस पर्यवेक्षक माया सुआलिका ने टिकट दावदारों का मन टटोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मध्यनजर कांग्रेस पर्यवेक्षक माया सुआलिका गंगापुरसिटी के दौरे पर रही। जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों को लेकर कंग्रेस नेताओं, टिकट दावेदारों और कार्यक्रताओं की बैठक लेकर उनका मन टटोला।

विज्ञापन


पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं का मन टटोला
सवाईमाधोपुर की सैन धर्मशाला नेहरू पार्क के नजदीक हुई गंगापुरसिटी शहरी और देहात ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक माया सुआलिका द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए संकल्पित किया गया। वहीं, कांग्रेस पर्यवेक्षक के गंगापुरसिटी जाने जाने के दौरान पिपलाई में नमोनारायण मीणा समर्थक कांग्रेस कार्यक्रताओं ने पर्यवेक्षक को रोक कर नमोनारायण मीणा की विधानसभा का टिकिट दिलाने की गुहार लगाई। साथ ही कांग्रेस कार्यक्रताओं ने बामनवास विधायक पर कार्यक्रताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पर्यवेक्षक से शिकायत भी की। इनमें अधिकतर कार्यकर्ता ऐसे देखे गए, जो जन्म से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे हैं। लेकिन पिछले पांच सालों से इन्हें क्षेत्रीय विधायक ने दरकिनार कर रखा था। जिसका दर्द कार्यकर्ताओ ने पर्यवेक्षक के सामने नारेबाजी कर प्रकट किया। 
विज्ञापन


नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा जाहिर की
उपेक्षित कार्यकर्ताओं ने बातचीत में बताया कि बामनवास-बौंली विधानसभा क्षेत्र से पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा मीणा विजय रही थीं। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के ही नवलकिशोर मीणा ने चुनाव लड़ा था। लेकिन उस चुनाव में नवलकिशोर को हार का सामना करना पड़ा और तब से ही क्षेत्रीय विधायक ने पूरे कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रखा है। इस दौरान पूर्व मंत्री नमोनारायण मीणा के समर्थक कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक को टिकट का फॉर्म देकर नमोनारायण मीणा को पूरे जोर-शोर से टिकट देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगापुरसिटी में आयोजित बैठक में कांग्रेस पर्यवेक्षक माया सुआलिका ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की घोषणाओं के साथ-साथ गंगापुर क्षेत्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई सौगातें दी हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से ही एक जुट होकर आपसी मतभेद और मनभेद बुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। 

टिकट मांगने का सभी को अधिकार
इस मौके पर स्थानीय विधायक रामकेश मीणा, पीसीसी सदस्य अब्दुल वहाब, मुकेश देहात, प्रदेश सचिव बृजलाल मीणा, हरगोविंद कटारिया, अजीम एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकट मांगने का अधिकार सबको है। लेकिन जिस किसी को भी पार्टी विधानसभा का टिकट दे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसका साथ देकर विजय बनाएं। कई वक्ताओं ने स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार रामकेश मीणा का पक्ष लेते हुए विधानसभा टिकट देने की बात रखी। शहरी ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल व्यास के साथ पर्यवेक्षक द्वारा विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आवेदन प्राप्त किए। आवेदन-पत्र सौंपने वालों में प्रमुख रूप से स्थानीय विधायक रामकेश मीणा, बृज लाल मीणा, रामसहाय माली, रघुवीर मीणा, वंदना मीणा, मनोज मीणा आदि सहित कई कांग्रेस के विधानसभा में चुनाव लड़ने वालो ने आवेदन प्रस्तुत किए। इस मौके पर आवेदन देने वालों की होड सी मची रही । 


इस अफरा तफरी में कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि क्रमवार आवेदन पत्र लिए जाएं। जिससे कार्यकर्ता ठीक प्रकार से अपना सुझाव रख सकें। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में खासा उत्साह देखने को मिला ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed