फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur By election in Municipal Council Ward 22 on August 20 BJP mobilized with full force

Sawai Madhopur: नगर परिषद वार्ड 22 में 20 अगस्त को उपचुनाव, BJP लगा रही दम, कांग्रेस ने नहीं उतारा कैंडिडेट

Fri, 18 Aug 2023 12:46 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 18 Aug 2023 12:46 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 के उपचुनाव 20 अगस्त को होंगे। इसके लिए बीजेपी पूरी ताकत के साथ मैदान में जुटी है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक अब तक अपना कोई कैंडिडेट भी नहीं उतारा है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur By election in Municipal Council Ward 22 on August 20 BJP mobilized with full force
उपचुनाव के लिए प्रचार करते कैंडिडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 22 में आगामी 20 अगस्त को होने वाले वार्ड पार्षद के उपचुनाव को लेकर भाजपा द्वारा पूरी ताकत से जुटी हुई है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने इस चुनाव में कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा है, क्योंकि इलाके में बीजेपी का माहौल है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी उतारकर किरकिरी नहीं कराना चाहती।

विज्ञापन


भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 22 में भाजपा के वार्ड पार्षद प्रत्याशी अभयंकर शर्मा के समर्थन में घर घर पहुंच कर वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भैया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित सहित भाजपा पदाधिकारियों ने नगर परिषद के वार्ड नंबर 22 में भाजपा प्रत्याशी अभयंकर शर्मा के समर्थन में प्रचार किया और घर घर जाकर भाजपा के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे । 
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में भाजपा का झंडा और बैनर लिए वार्ड नंबर 22 के गली मोहल्लों में रैली के रूप में गुजरे और स्थानीय लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की। वार्ड नंबर 22 में वार्ड पार्षद के उपचुनाव को लेकर भाजपा से अभयंकर शर्मा चुनाव मैदान में है। वहीं, एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पार्षद के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय के बीच वार्ड पार्षद के उपचुनाव में टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा पदाधिकारी भाजपा प्रत्याशी अभयंकर शर्मा के समर्थन में वार्ड नंबर 22 में पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed