{"_id":"65d888d66b78df60bd0f6dd3","slug":"sawai-madhopur-accused-of-looting-four-and-a-half-lakh-rupees-by-vandalizing-a-car-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: कार में तोड़फोड़ कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का आरोप, कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: कार में तोड़फोड़ कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का आरोप, कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज
Fri, 23 Feb 2024 05:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:30 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अजय सिंह मीणा निवासी रईथा कलां ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कार में तोड़फोड़ करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के रणथंभौर रोड पर गुरुवार रात को एक स्कार्पियो कार में तोड़फोड़ कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित अजय सिंह मीणा निवासी रईथा कलां ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में अजय सिंह मीणा ने बताया कि बुधवार रात को रणथंभौर रोड स्थित शगुन फार्म के बाहर उसकी स्कार्पियो कार खड़ी थी और वो पास में ही एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान सुनील मीणा निवासी बाडोलास व आलु मीणा अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ आए और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी स्कार्पियो के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने कार की चारो तरफ की लाइट भी तोड़ दी। इस दौरान आरोपी कार में रखे साढ़े चार लाख रुपये लूटकर ले गए। घटना को लेकर अजय सिंह मीणा ने अब कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन