फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: 567 kg illegal ganja being transported in mini truck seized, action taken during blockade

Sawai Madhopur : मिनी ट्रक में जा रहा 567 किलो अवैध गांजा जब्त, नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 03:40 PM IST
सार

पुलिस ने आज लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर नाकाबंदी करके अवैध मादक पदार्थ से भरा मिनी ट्रक पकड़ा है। वाहन से करीब 567 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये है। 

विज्ञापन
Sawai Madhopur: 567 kg illegal ganja being transported in mini truck seized, action taken during blockade
पकड़ा गया अवैध गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले की रवाजंना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ आज एक बड़ी कार्रवाई की अंजाम दिया। पुलिस ने लालसोट-कोटा मेगा हाईवे स्थित रवाजंना चौड़ चौराहा पर नाकाबंदी कर एक मिनी ट्रक को पकड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने मिनी ट्रक से 567 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में लाखों की कीमत है। पुलिस ने मिनी ट्रक के साथ एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रवांजना डुंगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि ATS उत्तरप्रदेश पुलिस से अवैध गांजे की बड़ी खेप आंध्रप्रदेश की तरफ से आने की सूचना मिली थी, जिस पर रवाजंना चौड़ चौराहे पर नाकाबंदी करवाई गई थी।
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान पुलिस को यूपी  ATS के बताए हुलिए की एक टाटा पिकअप मिनी ट्रक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने मिनी ट्रक रुकवाकर उसकी जांच की तो मिनी ट्रक में पौधों की आड़ में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। मिनी ट्रक से करीब 567 किलो गांजा जब्त हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed