{"_id":"66052617df4fc760010f5839","slug":"satta-ka-sangram-youth-of-tonk-raised-the-issue-of-employment-and-paper-leak-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: टोंक के युवा बोले- भाजपा की सूची लीक नहीं होती, पेपर कैसे होगा? कांग्रेस ने छात्रों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: टोंक के युवा बोले- भाजपा की सूची लीक नहीं होती, पेपर कैसे होगा? कांग्रेस ने छात्रों को लूटा
Thu, 28 Mar 2024 02:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टाेंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टाेंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:15 PM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ राजस्थान के टोंक में है। गुरुवार सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हुई और दोपहर में युवाओं के साथ चर्चा की गई। जानिए, युवाओं ने किन मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
Satta Ka Sangram: टोंक में युवाओं के साथ चर्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजस्थान के टोंक में पहुंच चुका है। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं को नेताओं और सरकार से क्या उम्मीदें हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं? जानिए, इस सवालों के जवाब में क्या बोले टोंक के युवा...?
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में पेपर लीक होना संभव नहीं
एक युवा ने कहा कि हर छात्र देश का भविष्य है। देश के भविष्य के साथ पिछली कांग्रेस सरकार खिलवाड़ किया है। कांग्रेस सरकार ने हर पेपर को बेचा है, अब कांग्रेस के बड़े बड़े नेता किसान, गरीब और छात्रों की बात कर रहे हैं। ये कैसे इनकी बात कर सकते हैं। पेपर लीक करवा कर छात्रों का भविष्य इन्होंने लूटा है। कांग्रेस के दलालों ने लगभग सभी परीक्षाओं के पेपर बेचे हैं। इससे छात्रों का भविष्य खराब हुआ, इन्होंने छात्रों, किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का काम किया है। भाजपा सरकार आने के बाद पेपर लीक की जांच हो रही है। छात्रों को भाजपा सरकार को भरोसा है। एक अन्य युवा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की कभी सूची लीक नहीं होती तो अब सरकार में पेपर लीक होना संभव नहीं है। इस बार टोंक सीट पर भाजपा की ही जीत होगी।
विज्ञापन
राम के नाम पर वोट मांग रहे भाजपा नेता
एक अन्य युवा इम्तियाज खान ने चर्चा में कहा कि भाजपा प्रत्याशी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को टोंक की जनता ने 10 साल दिए। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। भाजपा नेता राम के नाम पर वोट मांग रहे हैं, वे विकास के नाम पर क्यों नहीं मागते? झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। इम्तियाज ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा ने उनियारा-देवली में विकास कराया है, इसलिए वहां की जनता ने उन्हें रिपीट किया। वे टोंक-सवाई माधोपुर सीट से चुनाव जीतेंगे। इस दौरान कांग्रेस समर्थक इम्तियाज ने दावा किया कि हम प्रदेश में 12 से 14 सीटें जीतेंगे। 370 और 400 पार जैसे नारे इस बार नहीं चलेंगे।
आगे का कार्यक्रम?
आज शाम 5 बजे: राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : नेहरू पार्क
स्थानीय संपर्क: पुरुषोत्तम जोशी
नंबर: 8058002123
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
'चाय पर चर्चा' में लोगों ने उठाया बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा, टोंक के विकास पर क्या बोले, एक क्लिक पर देखें वीडियो और पढ़ें पूरी खबर