{"_id":"66055f5b1ff4f3fcae01555d","slug":"satta-ka-sangram-discussion-on-election-preparations-held-with-political-parties-in-tonk-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: विपक्षियों ने उठाया रेल और विकास का मुद्दा, भाजपा नेता बोले- अटल अमृत योजना है विकास की गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: विपक्षियों ने उठाया रेल और विकास का मुद्दा, भाजपा नेता बोले- अटल अमृत योजना है विकास की गवाह
Thu, 28 Mar 2024 05:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:47 PM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ राजस्थान के टोंक में है। गुरुवार सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हो गई। चर्चा में मतदाता के मन का मिजाज जाना गया। इसके बाद दोपहर एक बजे युवाओं से चर्चा हुई। इसके बाद अब शाम पांच बजे राजनीतिक दलों के साथ चुनाव पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
टोंक में नेताओं से चर्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 28 मार्च को राजस्थान के टोंक में पहुंच चुका है। यहां का हालचाल लेकर हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता चौरसिया ने बताया कि चुनाव का मेन मुद्दा स्थानीय है। हरीश मीणा यहां स्थानीय उम्मीदवार है इसलिए सबसे बड़ा मुद्दा स्थानीय रहेगा। इसके अलावा कांग्रेस की पांच गारंटी को लेकर चुनाव होगा और हमें सफलता भी मिलेगी। हमारी गारंटी मोदी जी की गारंटी की तरह नहीं है। आप देख लो दो करोड़ रोजगार साल में देने की बात थी दस साल हो गए मिला किसी को रोजगार। ये सब जुमले हैं इनका कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
लूमड़ी के अलावा कहीं विकास नहीं
कांग्रेस नेता सुभाष कुमार मिश्रा ने रेल को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए जौनपुरिया पर निशाना साधा। उनका कहना था कि जौनपुरिया को लूमड़ी के आगे कुछ दिखता ही नहीं यही वजह है कि लूमड़ी के अलावा कहीं विकास हुआ ही नहीं।
जल्द ही शहरवासियों को रेल भी मिल जाएगी
वहीं इन हमलों को जवाब देते हुए भाजपा नेता विनायक जैन ने कहा कि दस साल हो गए जौनपुरिया जी को। इस दौरान जो विकास हुए हैं ऐसा लोगों ने पहले कभी नहीं देखा। विकास का छोटा सा उदाहरण है कि अटल अमृत योजना के तहत यहां के लोगों को जौनपुरिया जी की वजह से ही सीवरेज मिल रहा है। बात रही रेल की तो सौ करोड़ रुपये हमारे बजट में आ गए हैं। जल्द ही शहरवासियों को रेल भी मिल जाएगी।