फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia Padyatra Baba Ramdev Dham Rajasthan BJP Groupism

Rajasthan Video: भाजपा में गुटबाजी, अकेले पदयात्रा पर निकले प्रदेश अध्यक्ष को बड़े नेताओं का नहीं मिला साथ

Sun, 11 Sep 2022 10:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Sep 2022 10:04 PM IST
सार

सतीश पूनिया की पदयात्रा में भाजपा को कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा। विधायक पब्बाराम विश्नोई और पोकरण के पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़ ही उनकी यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा रास्ते में कुछ स्थानीय नेता भी उनके साथ पदयात्रा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
Satish Poonia Padyatra Baba Ramdev Dham Rajasthan BJP Groupism
भाजपा की गुटबाजी सामने आई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान भाजपा में जमकर गुजबाजी चल रही है। अब तक इसकी सिर्फ खबरें ही सामने आ रही थीं, लेकिन आज कुछ ऐसा जिसने साफ कर दिया कि प्रदेश भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं हैं। 
विज्ञापन


रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पोकरण से रामदेवरा तक पदयात्रा पर निकले, जिसमें भाजपा का कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। सिर्फ एक विधायक उनकी पदयात्रा में शामिल हुआ। पदयात्रा को लेकर पूनिया ने एक ट्वीट कर लिखा- सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो, सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो, किसी के वास्ते राहें कहां बदलती हैं, तुम अपने आप को खुद ही बदल सको तो चलो आज 11/9/2022 शक्ति स्थल- पोकरण से रामदेवरा पदयात्रा। जय बाबे री..जय जय रूणिचा रा धणियां
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रविवार दोपहर करीब दो बजे पोकरण में जाज्वला माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद गोमट गांव से पदयात्रा शुरू की। 8 किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद पूनिया शाम करीब 5 बजे रामदेवरा पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा रामदेव के दर्शन कर देश-प्रदेश की तरक्की की कामना की।




पूनिया की इस पदयात्रा में भाजपा को कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा। विधायक पब्बाराम विश्नोई और पोकरण के पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़ ही उनकी यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा जिला मंत्री मदन सिंह राजमथाई, भाजपा रामदेवरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह तंवर समेत कुछ स्थानीय नेता भी शामिल हुए। 

राजनीति जानकारों को कहना है कि रामदेवरा पश्चिम राजस्थान का महाकुंभ कहलाता है। धाम की पदयात्रा से पूरे राजस्थान में एक अलग संदेश जाता है। ऐसे में सतीश पूनियां की इस पदयात्रा की जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि, भाजपा के अन्य बड़े नेताओं का शामिल न होना भी चर्चा का कारण बना हुआ है। पूनिया ने निदा फाजली कि जिस कविता (सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो...) की लाइनों को ट्वीट किया है, उसके भी कई राजनीति मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed